उत्तर प्रदेश

Barabanki News: महिला को जबरन शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से उसके साथ किया गैंग रेप

Barabanki News: एक विवाहित महिला को गांव का ही एक व्यक्ति तालाब पर ले गया। तालाब पर पहले से ही 3 लोग मौजूद थे। चारों ने महिला को जबरन शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से उसके साथ गैंग रेप किया। पीड़ित महिला दरिंदों के चंगुल से छूट कर डरी-सहमी हुई घर पहुंची। जानकारी के मुताबिक महिला का पति लखनऊ में रहकर काम करता है।

महिला ने दबंगों के डर के आगे कई दिनों तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। उसके बाद आज महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। वहीं घटना की जानकारी होते ही पति घर पहुंचा और महिला के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

पूरा मामला बाराबंकी जिले के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक विवाहित महिला का आरोप है कि गांव का ही एक शख्स उसे गांव के बाहर बने तालाब पर बुलाकर लेकर गया। वहां पर पहले से ही 3 लोग मौजूद थे। फिर वहां हमें पकड़ लिया गया और जबरन शराब पीने को कहा गया। जब महिला ने शराब पीने से मना किया तो उसे मारने पीटने की धमकी दी गई। आरोप है कि चारों ने महिला को शराब पिलाई और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया।

 घटना के बाद डरी-सहमी महिला किसी तरह घर पहुंची। महिला ने गांव के ही उन दबंगों के चलते कई दिनों तक इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। वहीं अब करीब एक हफ्ते बाद महिला ने इस घटना के बारे में अपने पति को जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही लखनऊ से पति घर पहुंचा और पीड़ित पत्नी के साथ कोतवाली बदोसराय पहुंचकर चारों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

वहीं इस मामले में बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि थाना बदोसराय पर एक महिला ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे बहलाया फुसलाया और मोबाइल फोन दिया। उसी फोन से बात करता था। उसने अपनी बातों में फंसा कर एक दिन उसे एकांत में बुलाया और अपने साथियो के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। इस तहरीर पर थाना बदोसराय पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − three =