उत्तर प्रदेश

Bareilly News: युवक की मां को दिनदहाड़े घर से बाहर खींच पीट-पीटकर किया अधमरा, लव मैरिज से थे नाराज

Bareilly News:  बेटी की लव मैरिज करने से नाराज लड़की के परिजनों ने युवक की मां को दिनदहाड़े घर से बाहर खींच लिया. उन्हें गली में घसीटते हुए पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार देर शाम पीड़ित महिला के पति ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, बरेली के फरीदपुर के एक गांव की महिला ने बताया कि उनके बेटे ने गांव की एक लड़की से पिछले साल नवंबर में प्रेम विवाह कर लिया था. बाद में लड़की के परिजनों से रंजिश के चलते उन्होंने बेटे को हरियाणा में मजदूरी करने के लिए पत्नी के साथ भेज दिया. आरोप है कि शनिवार को परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे. घर में वह अकेली थी. उसी दौरान लड़की पक्ष के छह लोग लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस आए. उन्होंने लड़के की मां को घर से गली में खींच लिया.

हमलावरों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया. महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गये. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. सीओ फरीदपुर एसके राय ने बताया कि पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर आरोपी राजेश्वर, धर्मपाल, यदुवीर और धम्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला का मेडिकल कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + two =