उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: गुलावठी कोतवाली पुलिस के निशाने पर गौकश, 2 गोकशो से मुठभेड़

Bulandshahr News: गुलावठी कोतवाली पुलिस की ईद से पहले गौकशी की वारदात को अंजाम देने जा रहे 2 गोकशो से मुठभेड़ हो गयी। जिसमे एक शातिर गौकश इमरान पुलिस की गोली लगने से लंगडा हो घायल हो गया। जब कि इमरान का दूसरा साथी पुलिस को चकमा दे फरार हो गया।घायल गोकश इमरान पर आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज बताये जाते है। गुलावठी कोतवाली पुलिस ने गौकश के कब्जे से 1 स्कूटी, तमंचा, कई कारतूस, गौकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किये है और घायल अवस्था मे गिरफ्तार गौकश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।

बुलंदशहर के डीआईजी/एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात जनपद बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिकंद्राबाद की तरफ से कुछ गोकश स्कूटी पर सवार होकर गोकशी की घटना कारित करने के उद्देश्य से गुलावठी की तरफ आने वाले है। बस फिर क्या था तत्काल गुलावठी कोतवाली प्रभारी नीरिक्षक अजय शर्मा पुलिस टीम के साथ पितोबांस गांव के बम्बे की पुलिया पर पहुंचकर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। तभी सिकन्द्राबाद की तरफ से एक स्कूटी पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिनको पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रूकने का इशारा किया तो बदमाश स्कूटी को तेजी से पीछे मोड़कर भागने लगे।

पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, घायल अवस्था मे पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जब कि अंधेरे का लाभ उठाकर गौकश का एक साथी फरार हो गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान इमरान उर्फ सम्मी पुत्र मौ0 सलीम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना सिकंद्राबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी गुलावठी में भर्ती कराया है।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शातिर गौकश इमरान अपने साथियों के साथ आवारा गोवंश को अपना शिकार बनाता था। नशीली गोलियां अपने साथ लेकर चलता था और जहां भी आवारा गौवंश दिखाई दे जाते, चारे में मिलाकर नशीली गोलियां खिला उन्हें बेहोश कर गोकशी की वारदात को अंजाम देता। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इलाके में किसी भी सूरत पर गोकशी की वारदात नहीं होने दी जाएगी। जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अन्य अपराधों के साथ-साथ गोकशी की वारदातों को भी अत्यंत गंभीरता से लेने के और गौ कशो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे रखे हैं।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश इमरान उर्फ सम्मी शातिर किस्म का कुख्यात गोकश/बदमाश है। एक सप्ताह पूर्व थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत जंगल ग्राम मुरादाबाद में गौकशी की घटना करने के पश्चात गोवंश के अवशेष को मुरादाबाद के गंदे नाले में फेंकने की घटना कारित की गई थी

जिसके संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर मु0अ0सं0-371/22 धारा 3/8 गोवध निषेध अधि0 पंजीकृत किया गया था। गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय शर्मा ने बताया कि आरोपी पर आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुलावठी पुलिस ने शातिर गौकश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर ,जिंदा व खोखा कारतूस, एक स्कूटी, गोकशी के उपकरण, नशीली गोलियां आदि बरामद हुए है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − eleven =