उत्तर प्रदेश

Basti News: शादी से 7 दिन पहले मैना ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

Basti News बस्ती जिले के दुबौलिया थाना के रमना तौफीर गांव में 25 वर्षीय युवती का घर ने फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया. 22 जून को मृतिका की शादी होने वाली थी.

घर वाले बारात के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर चुके थे. सारा समान खरीद चुके थे बस बारात के आने का इंतजार चल रहा था. घर में खुशी का माहौल था, सभी रिश्तेदारों को शादी का कार्ड भेजा जा चुका था लेकिन शादी के 7 दिन पहले दुल्हन ने फंदे से लटका कर जान दे दी.

आपको बता दें कि दुबौलिया थाना के रमना तौफीर गांव में में 25 साल की युवती का शव कमरे में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला. सूचना पर पर पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक रमना तौफीर गांव के रहने वाले मुन्नन राजभर की 25 साल की पुत्री मैना ने रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाया. उस के बाद घर के बरामदे में सो गई. रात करीब तीन बजे परिजनों ने देखा कि मैना अपने चारपाई पर नहीं है. बरामद से सटे कमरे का दरवाजा बंद था. उस के बाद परिजनों ने जब खिड़की से कमरे में देखा तो सन्न रह गए.

मैना का शव छत की कुंडी से लटक रहा था दरवाजा भी अंदर से बंद था. घर वालों ने इस की सूचना पुलिस को दी पुलिस दरवाजा खोल कर शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है, शादी से 7 दिन पहले दुल्हन की सुसाइड मिस्ट्री पर परिजन अभी कुछ बता नहीं रहे हैं

सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.वहीं पूरे मामले को लेकर सीओ विनय चौहान ने बताया की युवती का शव कमरे में फंदे से लटका की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के जांच की जा रही है, जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 16 =