उत्तर प्रदेश

Basti: लड़की का मुंह दबोच कर रेप का प्रयास, पुलिस की गिरफ्त में दोनों मनचले

Basti  कुढ़ा पट्टी दरियाव गांव में दफ्तर से घर लौट रही एक बेटी के साथ पहले से रास्ते में घात लगाए आदित्य पांडे और मनीष पांडे नाम के दो युवकों ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती का प्रयास किया. दोनों आरोपी पीड़िता को खींच कर खेत में ले गए और उससे वहां बलात्कार का प्रयास किया.

पीड़िता ने अपनी अस्मत बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी और दोनों मनचलों से करीब 20 मिनट तक लड़ती रही. आरोपियों से लड़ते हुए पीड़ित बेटी के चेहरे पर काफी चोट लग गई.

पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई जिसमें उसने आरोप लगाया कि जब वो घर जा रही थी तो रास्ते में उसके साथ आदित्य और मनीष ने दरिंदगी की कोशिश की. उसे जबरदस्ती खेत में ले जा कर दोनों ने रेप का प्रयास किया, मगर मेरी हिम्मत के आगे दोनों पस्त हो गए और डर कर भाग खड़े हुए. पुलिस ने  दोनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

 

 मामले की जानकारी देते हुए सीओ विनय चौहान ने बताया की पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21775 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + eight =