Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ब्यूटी पार्लर संचालकों ने सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

मुजफ्फरनगर। महिला ब्यूर्टी पालर्स पर पुरूषों का विरोध करने के हिंदू संगठनों के ऐलान को लेकर जिले के ब्यूटी पार्लर संचालकों ज्ञापन देकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

सोमवार को दर्जनों ब्यूटी पार्लर संचालक और वहां कार्य करने वाले कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। ब्यूटी पार्लर संचालकों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि कुछ संगठन ब्यूटी पार्लर को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि ब्यूटी पार्लर पर सिर्फ लड़कियां ही काम करें, ब्यूटी पार्लर से हजारों लोगों का घर चल रहा है, वह सब बेरोजगार हो जाएंगे। पहले हिंदू संगठन इन बेरोजगारों को रोजगार दें, तब ब्यूटी पार्लर को बंद करवाएं।

जिस ब्यूटी पार्लर पर कोई भी गलत काम हो रहा हो वहां सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए, लेकिन सभी को बेवजह परेशान न किया जाए।

उन्होंने मांग की कि सभी ब्यूटी पार्लर वालों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में नीतीश सैनी, अंकित, दीपक, संजय, आरिफ, रोजी, उस्मान, महबूब, मोहसिन, नदीम, काजी वासीफ, सादिक आदि ब्यूटी पार्लर संचालक मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =