पुलिस ने जुआरी पकडे, ७९,६१० रुपये व सट्टा, पर्ची, डायरी आदि बरामद
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने घर के अंदर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर ७९,६१० रुपये व सट्टा, पर्ची, डायरी आदि बरामद की हैं।
एक सूचना के आधार पर थाना नई मंडी पुलिस द्वारा नसीरपुर रोड सुभाषनगर में छापा मारकर घर के अन्दर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अब्दुल रहमान पुत्र हाजी अब्बास निवासी नसीरपुर रोड सुभाषनगर पुलिया के पास थाना नई मंडी ककरौली, आकिल पुत्र मकसूद व सुनील पुत्र मेहनती दोनों निवासी सुभाषनगर थाना नई मंडी बताए गए हैं।
उनके कब्जे से ७९,६१० रुपये नकद, ०६ डायरी सट्टा, पर्ची तथा पेन्सिल आदि बरामद की गई हैं।












