वैश्विक

Bengaluru: लैपटॉप चौरी करने वाली BTech महिला को पुलिस ने पकड़ा, 24 लैपटॉप ज़ब्त

Bengaluru: एक लैपटॉप चौरी करने वाली महिला को पकड़ा गया है. मामले की जानकारी बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने दी. उन्होंने कहा कि एक महिला को बेंगलुरु के विभिन्न पेइंग गेस्ट और होटलों से लैपटॉप चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला 29 साल की है जो राजस्थान की रहने वाली है.

आगे बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने बताया कि महिला के पास से 10 लाख रुपये मूल्य कीमत के 24 लैपटॉप ज़ब्त किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही सारी जानकारी बाहर आएगी. उल्लेखनीय है कि मामला दो राज्यों के बीच का है, महिला राजस्थान की है जबकि पुलिस ने उसे कर्नाटक से गिरफ्तार किया है. दो राज्यों के बीच का मामला होने की वजह से लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दे रहे है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने 2022 से शहर के कई पेइंग गेस्ट में रहते हुए कथित तौर पर लैपटॉप चोरी करने के आरोप में महिला को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि वह BTech ग्रेजुएट है और बेरोजगार है. बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने बताया कि महिला के पास से बरामद लैपटॉप के आधार पर पुलिस ने चार मामले सुलझाए हैं. पुलिस को अभी तक अन्य लैपटॉप के मालिकों का पता नहीं चल पाया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला नोएडा से बेंगलुरु पहुंची थी और अच्छी नौकरी की तलाश कर रही थी. वह एक प्राइवेट बैंक में भी काम कर चुकी है. जब वह नौकरी की तलाश में थी तो वह कई पीजी में रहीं. लैपटॉप चोरी होने की रिपोर्ट टिन फैक्ट्री, मराठाहल्ली, बेलंदूर, सिल्क बोर्ड, हेब्बल, महादेवपुरा और व्हाइटफील्ड जैसे इलाकों के पीजी से दर्ज की गई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 16 =