Radical Thinking in Bengaluru:हिंदू सहकर्मी के साथ जा रही है मुस्लिम महिला तो मुस्लिम युवकों ने कर दी पिटाई, गिरफ्तार
Radical Thinking in Bengaluru दो मुस्लिम लड़कों को एक मुस्लिम महिला का अपने सहकर्मी बैंक कर्मचारी के साथ जाना पसंद नहीं आया और उन्होंने हिंदू सहकर्मी की पिटाई कर दी। फिलहाल इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को दो बैंक अधिकारियों को परेशान करने के आरोप में दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक बैंक में काम करने वाली 35 वर्षीय मुस्लिम महिला काम के लिए लेट हो गई थी, जिसके कारण उसने अपने पुरुष सहकर्मी से घर छोड़ने को कहा और इसकी जानकारी उस महिला के पति को भी थी। लेकिन रात करीब 9:20 बजे दोनों बाइक पर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे दो मुस्लिम युवकों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की।
असल में बाइक पर पीछे की सीट पर बैठी महिला मुस्लिम समुदाय की थी और बुर्का पहने हुए थी और मारपीट करने वाले दोनों युवक भी मुस्लिम समुदाय के थे। दोनों युवकों ने पहले बैंक अधिकारियों की बाइक के सामने अपनी कार लगाकर उन्हें रोका और फिर उनसे पूछताछ शुरू कर दी और महिला को बाइक पर जाने पर आपत्ति जताई थी।
महिला ने दोनों युवकों को बताया कि उसके परिवार के सदस्यों को पता है कि वह अपने साथी के साथ घर आ रही है। इसके बाद मुस्लिम युवकों ने महिला से पति का नंबर लिया और उसे जानकारी दी कि उसकी पत्नी एक हिंदू पुरुष के साथ बाइक में बैठी है। इस पर महिला के पति ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी है और वह महिला के सहकर्मी को भी जानते हैं।
लेकिन बावजूद इसके बदमाशों ने महिला को जबरन बाइक से उतारकर एक ऑटो बुक कराकर उसे घर भेज दिया और युवकों ने महिला हिंदू सहकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं महिला ने घर पहुंचकर तुरंत पुलिस को सूचित किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर फोन नंबरों के जरिए आरोपी का पता लगाया।
पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत का कहा है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। (As it was from Galiyara web)

