Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बाइक सहित गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार जिसके कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद।

जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगरी श्री ब्योम विंदल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग ०१ शातिर अभियुक्त को मछली बाजार सरकारी टयूबैल के पास किदवई नगर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त. तहसीन उर्फ भोला पुत्र यासीन निवासी फौजी वाली गली किदवई नगर थाना कोतवाली नगर। जिसके कब्जे से ०१ टीवीएस अपाचे मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रविन्द्र सिंह, है. कां. जयदीप कुमार, मोनू सिंह, कां. राजीव कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =