वैश्विक

छठी बार इजरायल के पीएम बनेंगे Benjamin Netanyahu

इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हेर्जोग ने आज यानी रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu को नयी सरकार बनाने का न्योता दिया है. बता दें, एक नवंबर को इजराइल में हुए चुनावों के आये नतीजों के बाद राष्ट्रपति ने बेंजामिन नेतन्याहू को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है. राष्ट्रपति कार्यालय से आयी एक बयान के मुताबिक, नेतन्याहू को इजरायल की संसद नेसेट  के 64 सदस्यों का समर्थन हासिल है. इस कारण  उन्हें अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है.

 इजरायल के राष्ट्रपति हेर्जोग ने बीते शुक्रवार को यह घोषणा की थी कि वह नेतन्याहू को उन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बातचीत करने के बाद देश में नई सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे जो 1 नवंबर को हुए चुनाव में निर्वाचित हुए हैं. इसी के साथ यह नेतन्याहू के नाम 6 बार इजराइल का प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा.

गौरतलब है कि चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने संसद में 32 सीटें जीती है. वहीं, निवर्तमान प्रधानमंत्री याइर लापिद की येश अतीद को 24 सीट मिली. सरकार गठन के लिए नेतन्याहू को शास, यूनाइटेड टोराह जूडयिज्म, रिलिजियस जियोनिज्म, जूइश पावर और नोआम समेत दक्षिणपंथी गठबंधन का समर्थन मिला हुआ है.

Benjamin Netanyahu के पास सरकार बनाने के लिए अब 28 दिन का समय होगा. वहीं, अगर समय बढ़ाने की जरूरत पड़ती है तो राष्ट्रपति उन्हें कुछ अतिरिक्त दिन का समय दे सकते हैं. दरअसल, इजरायल के राष्ट्रपति के पास 14 दिन तक का समय देने का कानूनी अधिकार होता है.  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + eighteen =