फिल्मी चक्कर

भाबीजी घर पर हैं: तिवारी जी और विभूति में किसे मिलती है ज्यादा फीस

भाबीजी घर पर हैं काफी लोकप्रिय शो है जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं. यही कारण है कि शो की लेटेस्ट अपडेट से लेकर इस शो के कलाकारों के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. जैसे, इस शो के कलाकारों के असली नाम, इनकी पढ़ाई और इन्हें शो में मिलने वाली फीस. 

मनमोहन तिवारी हो या फिर विभूति नारायण मिश्रा. दोनों ही शो की जान है और महत्वपूर्ण किरदार भी. तिवारी जी का किरदार पिछले 6 सालों से रोहिताश गौड़ निभा रहे हैं तो विभूति के रोल में आसिफ शेख लोगों के फेवरेट हैं. दोनों की खट्टी मीठी नोक झोंक सभी को खूब भाती है.

यही कारण है कि ये किरदार और इन किरदारों को निभाने वाले एक्टर खूब फेमस हो चुके हैं वही बात करें इनकी फीस की तो रोहिताश गौड़ और आसिफ शेख में से ज्यादा फीस विभूति जी लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन्हें हर एपिसोड के 75 हजार रुपए मिलते हैं जबकि तिवारी का रोल प्ले करने वाले रोहिताश गौड़ को एक एपिसोज के 50 हज़ार मिलते हैं. 

बात अंगूरी भाभी की कमाई की करें तो शो का ये सबसे पॉपुलर किरदार शुभांगी अत्रे प्ले कर रही हैं जिन्हे हर एपिसोड के 40 हजार रुपए मिलते हैं. अंगूरी भाबी का रोल पहले शिल्पा शिंदे ने किया था और उन्होंने ही इस रोल को आइकॉनिक बना दिया था जिसके बाद शो में शुभांगी अत्रे की एंट्री हुई और उन्होंने इसके साथ पूरा न्याय किया.  (As it is from Internet sources)

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − seven =