फिल्मी चक्कर

फ़िल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ का नया गाना “काश” हुआ रिलीज

फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ घोषणा के वक़्त से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गीत ‘लकी चार्म’ के साथ मनोरंजन करने के बाद, आज निर्माताओं ने दूसरा गाना ‘काश’ रिलीज कर दिया है, जो एक रोमांटिक गीत है।

 

फिल्म के पहले गाने लकी चार्म को सबने खूब पसंद किया था और अब फ़िल्म के दूसरे गाने को भी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में सोनम और सलमान के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने मिल रही है। “काश” गाने के बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं गाने को अरिजीत सिंह और अलिशा मेंडोंसा ने आवाज़ दी है।

‘द जोया फैक्टर’ एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है, जो टीम के कप्तान से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है।
फिल्मी पर्दे पर दुलकर सलमान पहली बार सोनम कपूर के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में संजय कपूर सोनम के पिता का किरदार निभा रहें हैं।

‘द ज़ोया फैक्टर’- पहला गाना ‘लकी चार्म’ हुआ रिलीज!

फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21905 posts and counting. See all posts by News-Desk