Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू ने तीनो कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन एस डी एम सदर दीपक कुमार को सौंपा

मुज़फ्फरनगर। देश में कृषि कानूनो के खिलाफ जहां एक तरफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वाहन पर दिल्ली स्थित गाजीपुर बोर्डर पर किसान धरना प्रदर्शन में जुटे हैं तो वहीं जनपद मु० नगर में स्थित एशिया प्रसिद्ध गुड़ मंडी के गेट पर आज भाकियू ने तीनो कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर प्रधान मंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन एस डी एम सदर दीपक कुमार को सौंपा।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार मुजफ्फरनगर स्थित एशिया प्रसिद्ध गुड़ मण्डी गेट पर भाकियू ने बैठकर धरना प्रदर्शन किया और तीनो कृषि कानूनों के खिलाफ एक ज्ञापन प्रधान मंत्री के नाम एस डी एम सदर दीपक कुमार को सौंपते हुए मांग की है। जिसमे तीनो कृषि कानून वापस हो एम ० एस ० पी पर कानून बने ।

लगभग ४ माह से आंदोलित किसानों पर लगे मुकदमें वापस हो उपरोक्त मांग पूरी होने तक भारतीय किसान यूनियन का का आंदोलन जारी रहेगा धरना प्रदर्शन में मंडल महासचिव राजू अहलावत सहित जिलाध्यक्ष धीरज लाटियांन ने भी किसानो को सम्बोधित किया। किसानो द्वारा मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे यहाँ किसानो का ज्ञापन लेते वक्त एस डी एम सदर दीपक कुमार ने भी किसानो से बातचीत भी की ।

धरना प्रदर्शन के चलते अहतिहात के तोर पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस फ़ोर्स मोके पर मौजूद रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में धीरज लाटिया जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन मुनगर, राजू अहलावत मण्डल महासचिव, नवीन राठी मण्डल महासचिव, शाहिद आलम नगर अध्यक्ष, देव अहलावत सदर ब्लॉक अध्यक्ष, विकास चौधरी मोरना ब्लॉक अध्यक्ष, ठा ० कुशलवीर चथावल ब्लॉक अध्यक्ष, मांगेराम त्यागी पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष, विकास शर्मा सदर तहसील अध्यक्ष्व, संजीव भारद्वाज चौयरमैन, योगेश शर्मा जिला महासचिव, कपिल सोम तहसील अध्यक्ष खतौली, राजेन्द्र सैनी ब्लॉक अध्यक्ष बघरा, सतेन्द्र चौहान खतौली ब्लॉक अध्यक्ष, नीरज पहलवान जिला संगठन मंत्री, महकार सिंह जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष सहित सैंकड़ों भारतीय किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 2 =