Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त नाजिम पुत्र नसीम निवासी मौहल्ला खादरवाला थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना नई मण्डी पर जनता के व्यक्तियों द्वारा अभियुक्त शेरसिंह उर्फ शेरू पुत्र दरबारा निवासी गॉधी कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को गॉधी कालोनी से पकडकर थाना नई मण्डी लाया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अनित यादव द्वारा विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त शमीम पुत्र इद्दू निवासी 601 महमूदनगर थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुशील शर्मा द्वारावारंटी अभियुक्त सूरजभान पुत्र पूरा उफ्र पुरणा निवासी ग्राम बिहारीगढ थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 ब्रजेश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त राकेश पुत्र बारू निवासी ग्राम अलीपुरा तिस्सा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्रपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त भुरा पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को मण्डावली खादर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 ओमदत्त शर्मा द्वारावांछित अभियुक्त विक्रान्त उर्फ छोटू पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम चन्दहेडी जनपद मुजफ्फरनगर को चौधरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा अभियुक्त अमित पुत्र वेदपाल निवासी शिवनगर गॉधी कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को गॉधी कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा अभियुक्त ऐजाज पुत्र अली हसन निवासी ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम कूकडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से जुए सम्बन्धी 2250 रूपए नकद बरामद किए गए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − six =