भारत विकास ‘विवेक‘ द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह
मु0नगर। स्थानीय वैंकट हाल में भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर ‘विवेक‘ द्वारा स्थापना दिवस – डा0 सूरज प्रकाश जयन्ती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। अध्यक्ष श्री अचिन कंसल व सचिव श्री राजीव गर्ग के साथ मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय श्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक मुजफ्फरनगर व अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में माननीय श्री अशोक कंसल, पूर्व विधायक विराजमान रहे। कोषाध्यक्ष श्री अजय शर्मा व महिला संयोजिका श्रीमती संगीता अग्रवाल व संस्थापक श्री सुधीर कुमार गर्ग द्वारा सभी अतिथियों को माला पटकों से सम्मानित किया गया।
स्थापना दिवस पर डॉ0 सूरज प्रकाश जयन्ती के उपलक्ष में प्रश्नोत्तर व जीवन परिचय प्रान्तीय महिला संयोजिका श्रीमती अलका सिंह द्वारा बड़े धूमधाम से किया गया। सम्मान समारोह में नगर के गौरव गणमान्य सदस्य डॉ0 पंकज जैन-डॉ0 राका जैन, श्री आकाश कुमार-श्रीमती सपना कुमार, श्री सतीश चन्द गोयल-श्रीमती मधु गोयल, डॉ0 एम0एल0 गर्ग-श्रीमती उषा गर्ग, श्री प्रवीण कुमार गोयल-श्रीमती मोनिका गोयल, श्री एन0के0 अरोरा-श्रीमती मीना अरोरा, श्री सुरेन्द्र कुमार सिंघल ‘सिंधी जी‘-श्रीमती नीता सिंघल को सम्मान देकर किया गया। समारोह चेयर परसन श्रीमती इन्दु मिश्रा, श्रीमती अलका सिंह व श्रीमती सीमा अग्रवाल रही।
57वॉ स्थापना दिवस – डा0 सूरज प्रकाश जयन्ती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
मलिन बस्तियों में जाकर गरीब परिवारों व बच्चों को मिठाई बांटी
व असहाय महिलाओं को श्रंगार का सामान वितरित किया
इनके द्वारा आयोजित युगल नृत्य श्री मुकेश बिन्दल-अचला बिन्दल, श्री संजय अग्रवाल-संगीता अग्रवाल, श्री राजीव गर्ग-शालू गर्ग द्वारा धूमधाम मचायी गयी। एकल नृत्य में श्रीमती निशा वर्मा, श्रीमती रजनी पवांर, श्रीमती पूजा गोयल आदि द्वारा किया गया तथा बच्चों के नृत्य में अनेक बच्चों ने धमाल बचाया। वर्ष 2018-19 के अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल व सचिव श्री अचिन कंसल द्वारा एवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन किया गया जिसमें सर्वश्री निधिश राज गर्ग, डा0 आर0के0 सिंह, पवन सिंघल, मुकेश बिन्दल, राजीव गर्ग, अजय शर्मा, अनिल वर्मा, डॉ0 अरूण मिश्रा, चन्द्रदत्त गौड, कुलदीप कुकरेजा, डा0 अनिल गुप्ता, मनीष गोयल, रामअवतार गोयल, संजय अरोरा, संजय अग्रवाल एवं संरक्षक व मार्गदर्शक मण्डल को सम्मानित किया गया। सभा में सभी अतिथियों व सम्मानित नागरिकों को माला पटकों व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
