फिल्मी चक्कर

Remo D’souza के साले की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा, थी गांजे की लत

Remo D’souza  के साले जेसन सावीओ वातकिन्स ने आत्महत्या कर ली है. इस मामले में ओशिवारा पुलिस ने एडीआर दर्ज की है. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जेसन को गांजे की लत थी. अपनी मां के निधन के बाद वे सदमे में थे और इसी वजह से गांजे का नशा करने लगे. उसने गांजे के नशे में आत्महत्य कर ली. पुलिस ने जेसन की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने इस मामले में जेसन के 74 वर्षीय पिता डेसमंड सिरिल डंसटन और बहन लिझिली रेमो डिसूजा से पूछताछ की है. पुलिस की पूछताछ में पता चला की मृतक जेसन की माँ का 3 साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद से वह बहुत डिप्रेस रहता था और इसी वजह से गांजे का सेवन करता था. उसने नशे की हालत में आत्महत्या कर ली.

बयान  दर्ज

पुलिस ने मृतक के पिता सहित सबका बयान दर्ज किया है और उन्होंने अपने बयान में किसी तरह की आशंका होने की बात से इनकार किया है.

पुलिस ने आधिकारिक तौर पर बताया कि 12 बजे के करीब मुख्य कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि अंधेरी वेस्ट के यमुना नगर में फ्लैट नम्बर 302 में एक शख्स ने फांसी लगा ली है. इसके बाद ओशिवारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान जेसन यानी कि रेमो के साले के तौर पर की गई. उसकी उम्र 48 साल थी.

जेसन ने ओढ़नी से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. हालांकि पुलिस ने तत्काल जेसन को नीचे उतारा और कूपर अस्पताल भेजा, लेकिन वहां डॉक्टरों की टीम ने जेसन को मृत घोषित कर दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 6 =