उत्तर प्रदेश

Raebareli  News: MLA Aditi Singh ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा,प्रियंका गांधी पर खुलकर हमला

Raebareli  News: MLA Aditi Singh ने Congress की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफादे दिया। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा, ‘आपको अवगत कराना है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।’MLA Aditi Singh ने नवंबर 2021 में औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गई थीं। अदिति यूपी में योगी सरकार के गठन के कुछ समय बाद से ही कांग्रेस पार्टी की लाइन से हटकर बयानबाजी करती रहीं।

कई ऐसे मौके आए जब वो पार्टी की राय से अलग हटकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के फैसलों की जमकर तारीफ की थी। इतना ही नहीं, अदिति सिंह लगातार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी हमलावर रही हैं।MLA Aditi Singh  के इस विद्रोही कदम से उनके पति अंगद सिंह को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अंगद सिंह पंजाब की नवांशहर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। MLA Aditi Singh कांग्रेस के गढ़ और सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर आती हैं। सोनिया गांधी लगातार इसी सीट से सांसद चुनी गई हैं। MLA Aditi Singh के पिता अखिलेश सिंह यहां से पांच बार के विधायक रह चुके हैं। अदिति को पिता की सीट विरासत में मिली है।

MLA Aditi Singh जन्म 15 नवंबर 1987 को यूपी की राजधानी लखनऊ में हुआ था। अदिति ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई कर देश वापस आने के बाद अदिति सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पिता अखिलेश सिंह की राजनीतिक विरासत संभाली। जीतकर विधायक बनीं। 21 नवंबर 2019 को MLA Aditi Singh ने पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह से शादी कर ली थी।

प्रियंका गांधी पर खुलकर हमला

यूपी के रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक रहीं MLA Aditi Singh पार्टी में रहते कई बार प्रियंका गांधी पर खुलकर हमला बोल चुकी हैं। MLA Aditi Singh ने तो प्रियंका के एक बयान के बाद कहा था, कि ‘जब कृषि कानून लाए गए थे तब भी उन्हें परेशानी थी और अब जब कृषि कानूनों को रद्द किया गया, तब भी उन्हें तकलीफ हो रही है।’ तब MLA Aditi Singh ने आरोप लगाया था, कि ‘प्रियंका गांधी सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं।’ उन्होंने यहां तक कह दिया था, कि प्रियंका गांधी के पास सियासत करने के लिए अब मुद्दे ही नहीं बचे हैं।

इसीलिए वह किसानों के मुद्दों पर सियासत कर रही हैं।’ इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक रहते MLA Aditi Singh ने प्रियंका गांधी के महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने के ऐलान पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। वहां कांग्रेस पार्टी आरक्षण देने का ऐलान क्यों नहीं करती। साथ ही, उन्होंने प्रियंका के इस ऐलान को लॉलीपॉप बताया।

MLA Aditi Singh यूपी के कद्दावर और बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं। वर्ष 2017 में अदिति पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। उस साल मोदी लहर के बाद भी सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली सदर सीट से वो जीत हासिल करने में कामयाब रहीं थीं। इतना ही नहीं, अदिति यूपी विधानसभा की सबसे युवा सदस्यों में एक हैं। हालांकि, 2019 में ही अदिति ने कांग्रेस को अपने ‘बागी’ तेवर दिखा दिए थे। जब पार्टी के व्हिप के खिलाफ जाकर संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र में आयोजित कार्यक्रम में वह शामिल हुई थीं। इसके बाद वह लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी करती रही हैं। बीते साल, 24 नवंबर 2021 को उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर लिया था।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15094 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =