उत्तर प्रदेश

Bijnor News: थाना मंडावली क्षेत्र के रामपुर चट्ठा में पूर्व प्रधान पति की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या

Bijnor News: थाना मंडावली क्षेत्र के रामपुर चट्ठा में  पूर्व प्रधान पति अपने घर के आंगन में सो रहा था तभी बीती रात्रि लगभग 1:30 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके घर के आंगन में जाकर पूर्व प्रधान पति की गोली मारकर हत्या की गई है।

इस घटना को लेकर मोहल्ले में जहां सनसनी फैल गई तो वहीं मृतक प्रधान पति के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान पति के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

थाना मंडावली क्षेत्र के रामपुर चट्ठा में बीती रात 1:30 बजे पूर्व प्रधान पति सागर सैनी की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। पता चला है कि पुरानी दुश्मनी को लेकर अज्ञात बदमाशों द्वारा प्रधान पति की गोली मारकर हत्या की गई है। इस घटना के बाद से प्रधान पति के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना को लेकर परिजनों के लोगों से भी बातचीत की है।प्रथम दृष्टया पता चला है कि पूर्व प्रधान पति सागर सिंह की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही थी। हो सकता हो इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो।

थाना मंडावली  पुलिस हर पहलू पर छानबीन में जुट गई है। उधर इस वारदात को लेकर एसपी ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही पुलिस इस हत्या की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि बीती रात को पूर्व प्रधान सागर सिंह की गोली मारकर अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था।इस घटना को लेकर मेरे और पुलिस टीम द्वारा घर की तलाशी ली गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 10 =