Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

1 2 1 |मुज़फ्फरनगर। तेज रफ़्तार का कहर रुकने का नाम नही ले पा रहा है देर रात्रि होते ही तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की जहां मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरी के हालत घम्भीर बनी हुई है

उधर मोके पर अन्य राहगीरों ने हंगामा भी किया और सड़क जाम की भी कोशिश की । घटना की सूचना मिलते ही यूपी १०० डायल एंव थाना नई मंडी पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कर मृतक व् घायल को जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त सोनू पुत्र नेत्रपाल निवासी गांधी कॉलोनी व् घायल की शिनाख्त शेरपाल पुत्र दरबारा सिंह निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई है । मृतक व् घायल दोनों ट्रांस्पोर्टनगर से अपना काम निपटाकर अपने घर जा रहे थे जैसे ही बाईक सवार दोनों युवक भोपा रोड पर स्थित टी एस मान ट्रांसपोर्ट के सामने पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया

जिससे सोनू की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं शेरपाल की हालत घम्भीर बनी हुई है । बताया जा रहा है की मृतक अपने घर में इकलौता ही था और जिसके दो छोटे छोटे बच्चे भी बताए जा रहे है मृतक के घर में यह सूचना मिलते ही कोहराम मचा हुआ है थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड की घटना।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk