बुढाना: बीजेपी नेताओं ने पंचायतीराज मंत्री का स्वागत किया
बुढ़ाना। प्रदेश के पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह बुढ़ाना विधान सभा के शाहपुर में बूथ सत्यापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बीजेपी नेताओं ने पंचायतीराज मंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, विधायक उमेश मालिक, जितेंद्र त्यागी, सतपाल पाल चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक एवम शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, रामकुमार शर्मा जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ से रविन्द्र ककरौली, प्रदीप निर्वाल, नीटू, जितेंद्र व संजू डायरेक्टर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रसूलपुर जाटान में नव युवक की सड़क दुर्घटना में दुःखद मौत के बाद शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पंचायत राज मंत्री मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला और विधायक उमेश मालिक व अन्य भाजपा नेता पहुंचे।
वहीं दूसरी ओर बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रसूलपुर मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने किसान संवाद के तहत क्षेत्र के किसानों की समस्याआें को जाना एवं किसानो से जुडी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
बुढाना विधानसभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर मे आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम से पूर्व बुढाना एवं चरथावल में कार्यकर्ताओ के साथ आयोजित दो बैठकों मे अध्य़क्षता की तथा क्षेत्रीय किसानो से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
इस दौरान कैबीनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,बुढाना विधायक उमेश मलिक,विधानसभा प्रभारी व बूथ प्रभारी सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

