Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश

भाजपा 370 और एनडीए 400 पार करेगा-Chief Minister Yogi Adityanath

Chief Minister Yogi Adityanath ने लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले बड़ा दावा कर दिया है. सीएम योगी ने कहा कि भाजपा 370 और एनडीए 400 पार करेगा, ये स्लोगन दिया. आम जन के मन में फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार की भावना है. 4 जून को जब परिणाम आएगा एनडीए 400 पार करेगा.

Chief Minister Yogi Adityanath ने लोकसभा चुनाव से पहले समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए (NDA) ने लोकसभा चुनाव शुरू होते ही मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 370 और NDA 400 पार करेगा, ये स्लोगन दिया.

आम जन के मन में फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार की भावना है. सीएम योगी ने कहा कि विकास के नए मॉडल 10 वर्ष में मोदी जी के नेतृत्व में आए. जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम हुआ. 4 जून को जब परिणाम आएगा NDA 400 पार करेगा.

Chief Minister Yogi Adityanath ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बार-बार कहते थे कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता. कांग्रेस ने लगातार प्रयास किया की एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण काट कर कुछ लाभ अल्पसंख्यकों को खास तौर पर मुसलमानों को दिया जाए. कांग्रेस की आंध्र प्रदेश सरकार और कर्नाटक सरकार ने ओबीसी के आरक्षण को मुसलमानों को बांटने का काम किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 15 =