भाकियू नेताओं ने रोहाना टोल को फ्री कराया
रोहाना। टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने देवबन्द सहारनपुर मार्ग पर स्थित रोहाना टोल को फ्री करा दिया है
किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन कोई ठोस बात नहीं करता तब तक टोल रहेगा बिल्कुल फ्री, वहीं दूसरी तरफ किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एस डी एम सदर सहिद सीओ सिटी राजेश द्विवेदी थाना प्रभारी शहर कोतवाली अनिल कपरवान् आर० आर० एफ टीम के साथ भारी पुलिस बल लेकर मौजूद है
मुजफ्फरनगर, रोहाना टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान।टोल प्लाजा किया टोल फ्री। pic.twitter.com/S7efWWQerd
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 12, 2020
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों ने जहां एक तरफ दिल्ली स्थित यूपी गेट पर धरना प्रदर्शन कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ १२ तारीख को सभी टोल फ्री कराने की पूर्व घोषणा के तहत जनपद मुजफ्फरनगर में भी भारतीय किसान यूनियन के २ दर्जन से अधिक पदाधिकारियों एवं भारतीय किसान यूनियन के नेता संजीव भारद्वाज के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने सुबह लगभग १०रू३० बजे से १रू०० बजे तक टोल को फ्री करा दिया
किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन किसानों की मांग पर कोई ठोस कदम या कोई ठोस बात नहीं करते तब तक यह धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा
उधर टोल कर्मियों की मानें तो टोल फ्री कराए जाने से उन्हें भारी नुकसान होने की आशंका है बात अगर जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की करें तो एहतियात के तौर पर एस डी एम सदर सहित सीओ सिटी थाना प्रभारी कोतवाली भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद है।
