Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला पंचायत सदस्य ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना के डॉक्टरों से जानकारी लेते जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार व रोहाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान आखलौर ग्राम प्रधान देव भूषण- बारीकी से किया निरीक्षण, जानकारी से संतुष्ट मिले।

नवनियुक्त जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, बीजेपी रोहाना मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान, आखलौर ग्राम प्रधान देव भूषण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना में अचानक से पहुंचे तो स्टाफ ने देखते ही हड़कंप मच गया।

जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार ने हॉस्पिटल का निरीक्षण किया साफ सफाई की व्यवस्था देखी वहां के स्टाफ से जानकारी ली कितना स्टाफ है यहां पर हॉस्पिटल प्रभारी की इमरजेंसी ड्यूटी चरथावल होने के कारण फार्मेसिस्ट राजेश शर्मा ने जानकारी दी 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की ड्यूटी इमरजेंसी कोविड-१९ मे चरथावल लगी हुई है जिसे सभी प्रकार की जानकारी सही पाई गई है

और कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचने के लिए कहा कि आप भी अपने ध्यान रखें और सभी को सलाह दे की घर से बाहर ना निकले केवल आवश्यक काम के लिए ही घर से बाहर निकले बार बार साबुन से हाथ साफ करें पूरे हॉस्पिटल आस-पास सैनिटाइज कराएं विशेष सफाई का ध्यान रखें बाहर से आए मरीजों को समझाएं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =