Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तेरी मेहरबानियां: पुलिस लाइन में जांबाज डॉग को एसएसपी सहित पुलिस कर्मियों द्वारा दी गई भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि

Mzndog |मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस के लिए क्राईम इंवेस्टिगेशन में अहम भूमिका निभाने वाली डॉग स्क्वायड की एडिशनल एसपी टिंकी का बीमारी के बाद निधन हो जाने से पुलिस विभाग में शोक का वातावरण बन गया।

कई बड़ी घटनाओं में पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर क्राईम सीन से सुबूत जुटाने के साथ ही अपराधियों तक पहुंचने में साथ निभाने वाली एडिशनल एसपी टिंकी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गयी।

सीओ सिटी सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए टिंकी के योगदान को भी याद किया। मंगलवार को जनपद पुलिस विभाग में सवेरे ही शोक का वातावरण बना नजर आया। मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग के डॉग स्क्वायड में एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत मादा स्वान क्यूटिस उर्फ टिंकी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया।

टिंकी कई क्राईम सीन पर पुलिस महकमे को सुबूत जुटाने में जुटी हुई देखी जा चुकी है। कई वारदातों के खुलासे में भी इस एडिशनल एसपी ने अपनी भूमिका को साबित किया है। मंगलवार को सवेरे गमगीन माहौल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ डॉग स्क्वायड की एडिशनल एसपी टिंकी को पुलिस कर्मियों ने भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विदाई दी।

रिजर्व पुलिस लाइन में जांबाज एएसपी मादा स्वान को सीओ सिटी राजेश द्विवेदी एवं पुलिस कर्मियों द्वारा अंतिम सलामी के साथ श्रद्धांजलि दी।

यह मादा स्वान टिंकी काफी लंबे समय से पुलिसकर्मियों के साथ रहकर इंटेलिजेंस पुलिसिंग के तहत अनेकों घटनाओं का खुलासा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका था।

अंतिम विदाई में पुलिस कर्मियों ने पूरे विधान के साथ टिंकी का अंतिम संस्कार कराया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − six =