उत्तर प्रदेश

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन महिला समेत 11 जख्मी, 10 गिरफ्तार

जौनपुर: जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया और मारपीट में तीन महिलाएं सहित ग्यारह लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया। जहां पर एक महिला की हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने रेफर कर दिया।

यह घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कटाहित खास गांव की है। जहां पर मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस मे भीड़ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षो में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें तीन महिलाओं सहित ग्यारह लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मारपीट में ग्यारह लोग घायल थे जिसमें एक महिला को गंभीर चोट देखकर जिला अस्पताल भेजा गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मछली शहर थाना क्षेत्र के कटहीत खास गांव में दो पक्षों में बाइक चलाने को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। बाद में ईंट पत्थर चले थे इस मामले में एक पक्ष से चार दूसरे से 6 दोनों पक्षों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थित सामान्य है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + fifteen =