9 जनपदों के खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर २३ क्रिकेट टीम के चयन के लिए आज मैग स्पोर्ट्स अकादमी में ९ जनपदों के खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
ट्रायल में मुज़फ्फर नगर के अतिरिक्त सहारनपुर, मेरठ, बिजनोर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर अमरोहा, संभल के चुने हुए खिलाड़ी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर चयन समिति के चेयरमैन अरविंद कपूर ने सभी जनपदों के खिलाडियो की बल्लेबाजी ,गेदबाजी और विकेट कीपिंग को ५ घण्टे के सेशन में बारीकी से परखा।
कुल १५६ खिलाडीयो ने आज ट्रायल दिया। मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कोविड कोरोनॉ को देखते हुए अकादमी में मास्क के साथ साथ लगातार सैनीटाइज भी किया जाता रहा।
ट्रायल ७५ ७५ खिलाड़ियों के २ सत्र में लिया गया।एसोसिएशन के सचिब मंनोज पुंडीर ने भी खिलाडीयो को ट्रायल के दौरान दूरी बनाए रखने को कहा।
कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिवओमदेब सिंह ,विकास राठी रोहित चौधरी ,गौरव अरोरा के अतिरिक्त अरशद, अमित जवला ,हरीश चौहान चंदन ने ट्रायल को आयोजित कराने में सहयोग दिया।

