लायन क्लब द्वारा विशाल बॉडी चेकअप शिविर
मुजफ्फरनगर। प्रख्यात चिकित्सक डॉ एमके बंसल को उनके ८४ वें जन्मदिन पर जिला मुज़फ्फरनगर के सभी लायंस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने व डिस्ट्रिक्ट ३२१-ष्ट-१ के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने उनको जन्मदिन की व्यक्तिगत रूप से मिलकर फूलों के बुके व मालाओं से सम्मानित किया व शुभकामनाएं दी एवं डिस्ट्रिक्ट की और से भी सम्मानित किया, इस अवसर पर अग्रणी पैथोलॉजी लैब एसआरएल डायग्नोस्टिक के सहयोग से एक निशुल्क जांच शिविर लगाया गया
जिसमें १५१ महिलाओं व पुरुषों की जाँच की गई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए. एम.जे.एफ.लायन विनय मित्तल , डॉक्टर एम.के बंसल जी की धर्मपत्नी लायनेड शांति बंसल, लॉयन रीना अग्रवाल, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल ,लायन डॉक्टर विवेक कुमार ,लॉयन एम जे एफ . मुकेश अरोरा ,लॉयन लावण्य पुरी , रीजन चौयरमेन लायन अनिल गर्ग,लायन अमित गर्ग, राजेश मित्तल, राहुल माहेश्वरी, लायन जगरोशन गोयल, हिमांशु गुप्ता, तिलकराम, लायन राजीव अग्रवाल, लायन आलोक गुप्ता,मुकुल गोयल, लायन मनमोहन बत्रा, लायन गिरिराज माहेश्वरी, लायन आशुतोष गोयल सुनीता कंसल, रेणु गुप्ता रूमा अग्रवाल,व अनेकों लायन सदस्यों व शहर के नागरिकों ने इस कैम्प की सेवाओं का लाभ लिया।इस कैम्प में मुजफ्फरनगर जिले के सभी ६ लायन्स क्लबों के सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
