Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पालिकाध्यक्ष ने साफ सफाई का खुद मोके पर जाकर लिया जायजा

1 |मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने रमजान के मद्देनजर वार्ड ३७ एवं वार्ड ४७ में जाकर खुद सफाई व्यवस्था का जायजा लिया , अपने सामने खड़े होकर कछुआ मशीन से नालों के अंदर से शिल्ट निकलवाई सड़कों की सफाई कराई और नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं दोनों इस्पेक्टर को साफ सफाई के निर्देश दिए , उन्होंने कहा की पवित्र रमजान के मौके पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और कहा की समय समय पर आ कर बिना सूचना के कभी भी शहर के जितने भी वार्ड है उनका मै निरीक्षण कर सकती हूँ।

किसी भी वार्ड में अगर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली तो संबंधित कर्मचारी अथवा अधिकारी की जवाबदेही होगी, पब्लिक द्वारा पानी की समस्या बताए जाने पर संबंधित अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए गए तुरंत इस समस्या का निदान किया जाए , पालिका अध्यक्ष को अपने बीच पाकर सभी वार्ड वासी खुश नजर आए ।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल नगर स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र राठी इंस्पेक्टर संजय सिंह, उमाकांत शर्मा, सभासद अहमद अली, मोहम्मद राहत, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू सफाई नायक एवं कई कर्मचारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 17 =