Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रमजान माह में सफाई व्यवस्थ बिजली व पेयजल की नियमित आपूर्ति

जिला पंचायत सभागार में आज जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में रमजान माह के अवसर पर बिजली, पानी की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा रमजान माह को शांति एवं सदभाव तथा भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि रमजान के महीने में विद्युत कटोती नही की जायेगी नियमित रूप सेे बिजली उपलब्ध करायी जाये। उन्होने कहा कि अगर कही पर विद्युत की समस्या आती है तो सम्बन्धित अधिकारी से फोन पर अवश्य सम्पर्क करे। जिलाधिकारी ने कहा कि रमजान के महीने में सफाई, विधुत व पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए विशेष व्यवस्था करायी जानी सुनिश्चित की जायेगी और वैकल्पिक व्यवस्था भी रखी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि मस्जिदों व ईदगाहों के निकट सफाई कर्मी की डयूटी लगायी जायेगी जिससे मस्जिदों व ईदगाहों  के निकट सफाई नियमित रूप से की जाती रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पर्व हमें शांति और सौहार्द का संदेश देता है। उन्हेाने कहा कि भाईचारा कायम रखे और सौहार्द के वातावरण में इस मुकदद्स रमजान माह को मनाये। 
जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित सफाई व्यवस्था के साथ साथ रमजान पर विशेष सफाई व्यवस्था का प्रबन्ध किया जायेगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देश दिये कि सभी जगह सफाई व्यवस्था सुनिश्चत की जाये।  जिलाधिकारी ने कहा कि नगर में विधुत, जलापूर्ति व सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में यदि किसी भी नागरिक को शिकायत दर्ज करानी है तो वह सम्बन्धित अधिकारी के नम्बर पर करा सकता है। जिससे कि शिकायतकर्ता की समस्या का शीघ्र समाधान हो सके। उन्होने कहा कि सभी जनपदवासी सफाई अभियान में सहयोग करे। उन्होने व्यापारियों से कहा कि अपनी अपनी दुकानों पर डस्टबिन अवश्य रखे और कूडा उसी मे डाले। उन्होने कहा कि सहरी व इफ्तार के वक्त बिजली व पानी की व्यवस्था सुनिश्चत कराई जायेगी। उन्होने कहा कि पीने के पानी की चैकिग भी कराई जायेगीं। साफ स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जायेगा। 
——————————————————————————
जिलाधिकारी द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान की सभी ने की प्रशंसा
—————————————————————————–
सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम स्थापित कराये जाये————जिलाधिकारी
—————————————————————————–
      जिलधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि वे भी अपने टाउन एरिया क्षेत्रों में विधुत, जलापूर्ति व सफाई व्यवस्था के विशेष प्रबन्ध करें और भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा भी लेे ले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये आगामी त्यौहारों के मददेनजर सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए निरीक्षण किया जाये और जहां भी कोई कमी नजर आये तुरन्त समस्या का समाधान करायें। उन्होने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने शहर एवं कस्बों को स्वच्छ रखे और सफाई का नियमित भ्रमण कर जायजा ले तथा जहां पर  कमी नजर आये वहां पर व्यवस्था चुस्त, दुरूस्त कराये। उन्होने कहा कि सडकों पर कही भी कूडा नजर नही आना चाहिए। उन्होने निर्देश दिये कि सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम खोले जाये और बिजली पानी की समस्याआंे का निस्तारण कराया जाये।   
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने कहा कि सभी समाज के मौजिज लोग उपस्थित है हिन्दू, मुस्लिम मिलकर ईद, रमजान, होली तथा दीपावली के पर्व मनाते है और एक दूसरे के पर्वाे में शामिल रहते है। उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन सहयोग करेगा। उन्होने कहा कि मौजिज लोगो का दायित्व है कि वे लोग भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे। उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन रमजान माह के पर्व पर पूर्ण रूप से सर्तक रहेगा तथा प्रत्येक स्थानों पर 100 डायल की गाडी घूमती रहेगी। उन्होने कडे निर्देश दिये कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने  वालों को बख्शा नही जायेगा उनके खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने  के सम्बन्ध में कडी कार्यावाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कोई नयी परम्परा न डाली जाये और पर्व को शान्तिपूर्ण तरीके से ही मनाया जाये। उन्होने कहा कि किसी भी समस्या के लिए फोन कर सकते है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। उन्होने कहा कि प्रतिबन्धित पशुओें का अवैध कटान पाये जाने पर कडी कार्यवाही भी की जायेगी। प्रेम सौहार्द के साथ मुकद्दस रमजान माह को मनाया जायेगा। उनहोने कहा कि अराजकतत्वों कों बख्शा नही जायेगा। इस अवसर पर शहर काजी, शाही इमाम, मुफ्ती जुल्फीकार, गौहर सिददीकी, आसिफ राही, कृष्णगोपाल मित्तल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी अपने अपने विचार रखे। सभी ने जिलाधिकारी द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान की जमकर तारीफ भी की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, एस0पी0 सिटी सतपाल अंतिल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आलोक कुमार, एसपी ट्रैफिक, देहात, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ0, एसडीएम, सम्बन्धित अधिकारीगण एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रो से आये गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 5 =