Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चार दिन पूर्व मोती झील में कूदे व्यक्ति का शव झील से हुआ बरामद,सूचना मिलने पर पहुँची शहर कोतवाली पुलिस

मुज़फ्फरनगर. दरअसल पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी रोड स्तिथ मोती झील का है जहां अब से 4 दिन पूर्व एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते मोती झील में कूदकर आत्महत्या कर ली थी

जिस वक्त यह व्यक्ति मोती झील में कूदा उस वक्त राहगीरों के द्वारा घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी थी,जिसके पश्चात शहर कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से झील में डूबे व्यक्ति को काफी तलाशने के प्रयास किया गया था

लेकिन घंटो तक तलाशने के बाद भी उस व्यक्ति के शव नही मिल पाया था।वही आज 4 दिन पूर्व मोती झील में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखाई दिया

जिस पर आस पास के लोगो के द्वारा शव की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके पश्चात घटनास्थल पर पहुचीं शहर कोतवाली पुलिस ने व्यक्ति के शव को झील से बाहर निकाल पहचान कराने का प्रयास करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि अभी तक म्रतक व्यक्ति के शव की पहचान नही हो पाई है।वही पूरी घटना के संबंध में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि 4 दिन पूर्व एक व्यक्ति ने मोती झील में कूदकर आत्महत्या कर ली थी

प्रथम दृष्ट्या यह शव उसी के प्रतीत हो रहा है,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,अभी कोई तहरीर नही आई है जैसे ही कोई तहरीर आती है तो उसी के अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =