Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: भोपा गंगा स्नान मेले से लौट रहे दो पक्षों में मारपीट- एक दूसरे पर लगाये आरोप प्रत्यारोप

भोपा – मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शुकतीर्थ गंगा स्नान मेले से लौट रहे नन्हेडा के ग्रामीणों में भैंसा बोगी दौड के दौरान हुई कहासुनी में मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गये। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। 
भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेडा निवासी लोकेन्द्र ने तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार का ही अमित सोमवार की सुबह शुकतीर्थ गंगा स्नान मेले से टै्रक्टर ट्रॉली लेकर लौट रहा था। जैसे ही वे गांव के करीब पहुंचे तभी गांव के ही एक युवक ने उसके ट्रैक्टर के सामने अपनी भैंसा बोगी को खडा कर रास्ता रोक लिया। रास्ता रोकने का विरोध करने पर भैंसा बोगी में सवार पांच आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
एक आरोपी ने अवैध मस्कट से सीधे फायर झोंक दिया, जिसमें अमित बाल-बाल बच गया। मारपीट में अमित व उसके साथी सुभाष व हर्षित घायल हो गये। घायलों को भोपा अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरे पक्ष के मनोज ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव के ही जुल्लू के साथ शुकतीर्थ गंगा स्नान से लौट रहा था।
वह जुल्लू के साथ भैंसा बोगी दौड कर रहा था कि गांव के रास्ते में गांव के ही युवक ने टै्रक्टर ट्रॉली से रास्ता रोक दिया। कहासुनी के दौरान सात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें सतेन्द्र, प्रविन्द्र, रणवीर घायल हो गये।
घायलों को भोपा सीएचसी पर लाया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। घटना के फोटो व वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक युवक हाथ में मस्कट लिए हुए है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =