Muzaffarnagar: कांवड़ पटरी गंग नहर मार्ग पर श्मशान घाट के पास मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/रतनपुरी। जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी गंग नहर मार्ग पर दिन निकलते ही श्मशान घाट के पास अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, शव की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई तो वही अज्ञात शव की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया आनन-फानन में भारी पुलिस फोर्स के साथ स्थानीय सीओ मौके पर पहुंचे
जहां घण्टो शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र अंतर्गत चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित श्मशान घाट का बताया जा रहा है जहां दिन निकलते ही स्थानीय राहगीरों एवं ग्रामीणों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि शमशान घाट के रास्ते पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा है।
चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अज्ञात शव की सूचना जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को मिली तो मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही थाना रतनपुरी पुलिस के साथ ही सीओ बुढ़ाना विनय गौतम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे और शव की शिनाख्त के काफी प्रयास कराये।
यहां घंटों प्रयास के बाद भी जब अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया और मामले की तहकीकात में जुट गई । मामले में जानकारी देते हुए सीओ बुढाना विनय गौतम ने बताया कि आज रतनपुरी थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है
शव की शिनाख्त के मौके पर ही काफी प्रयास कराए गए लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई है । शव् को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर मामला क्या है।।

