फिल्मी चक्कर

बॉलीवुड सिनेमाटोग्राफर जॉनी लाल की कोरोना संक्रमण से मौत

बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) रहे जॉनी लाल ने हाल ही में कोरोना संक्रमण का शिकार हो गये थे. ऐसे में होम क्वारंटीन होकर वो घर पर भी अपना इलाज करा रहे थे.

मगर बुधवार को कोरोना पॉजिटिव जॉनी लाल ने मुम्बई में अपने घर पर दम तोड़ दिया. जॉनी पिछले दो हफ्तों से कोरोना‌ वायरस से जूझ रहे थे.

राजन सिंह ने बताया कि उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया था.

उल्लेखनीय है सिनेमाटोग्राफर जॉनी लाल जाने-माने डीओपी कबीर लाल और आमिर लाल के भाई थे.  कहा जा रहा है कि मुम्बई में इसी फिल्म फिल्म की शूटिंग शेड्यूल के दौरान ही जॉनी लाल बीमार पड़ गये थे. ऐसे में उन्हें फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी थी. इसके बाद सिनेमाटोग्राफ भाई आमिर लाल ने फिल्म के आगे की शूटिंग पूरी की थी.

जॉनी लाल ने आर माधवन स्टारर  फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ और तुषार कपूर स्टारर फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी फिल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफी की थी. आर. माधवन और तुषार कपूर दोनों ने ही सोशल मीडिया पर जॉनी लाल की मौत पर गहरा अफसोस जताते हुए भावुक शब्दों में अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है.

जॉनी ने इन दोनों के अलावा सलमान खान और गोविंदा स्टारर हिट फिल्म ‘पार्टनर’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘वीरे की वेडिंग’, ‘कल किसने देखा है’, ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ ‘शादी से पहले’, ‘शादी नंबर 1’, ‘वेल्लापंथी, ‘इश्केरिया’, ‘फूल ऐन फाइनल’, ‘हॉर्न ओके प्लीज’, ‘वादा’, ‘लकीर’, ‘तेरा वादा’, ‘वर्जिन भानुप्रिया’ जैसी ढेरों फिल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफी की थी.

गौरतलब है कि जॉनी लाल के एक और भाई बादशाह लाल भी सिनेमाटोग्राफर थे जिनकी मौत एक बीमारी के चलते पिछले साल हो गई थी.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =