वैश्विक

बांग्लादेशी घुसपैठिये को गिरफ्तार कर लिया BSF के जवानों ने

पश्चिम बंगाल में एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया. किशनगंज सेक्टर की सीमा चौकी कोलीगढ़ के अंतर्गत आने वाले इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 72वीं बटालियन के जवानों ने बुधवार को मुखबिरों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बंगलादेशी नागरिक को पकड़ा, जो अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुस आया था.

आरोपी का नाम प्रकाश पाल (19) है. वह बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिला के आमगांव थाना अंतर्गत जामुन कुमारपाड़ा गांव का निवासी है. आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. बीएसएफ (BSF) के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रोजगार के लिए भारत में घुसा था और दलालों ने उसकी मदद की थी. उसने कुछ दलालों के नाम भी बताये हैं. आरोपी को गोलपोखर थाने के हवाले कर दिया गया है.

दूसरी तरफ, झाड़ग्राम में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला है. . झाड़ग्राम के लालगढ़ थाना स्थित रामगढ़ गांव के शालुका इलाके में एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया. उसका नाम गुड्डू भुईयां (35) बताया गया है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह लोगों ने उस व्यक्ति को फंदे से लटकता पाया और पुलिस को सूचना दी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − three =