उत्तर प्रदेश

Budhana News: बदमाश भूरा पुत्र यामीन पुलिस की गोली लगने से घायल, दो अवैध तमंचे कारतूस और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल भी बरामद

Budhana News: Muzaffarnagar पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार को उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था उसी दौरान एक बाइक सवार दो लोगों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए जब फायरिंग की गई तो उसमे एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से जहां घायल हो गया तो वही दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा जहां घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वही गिरफ्त में आए इन बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे कारतूस और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

बुढ़ाना कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच आज उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस ने नगवा गांव के मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था उसी दौरान बाइक सवार दो लोगों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस ने जब घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की तो उसमें जहां एक बदमाश भूरा पुत्र यामीन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तो वही घायल बदमाश के दूसरे साथी कलीम को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्त में आये इन बदमाशों के पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे कारतूस और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि इन शातिर बदमाशों पर विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि आज बुढ़ाना के जंगल में थाना बुढ़ाना क्षेत्र में सशस्त्र बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ हुई है जिसमें इंस्पेक्टर बुढाना के नेतृत्व में दो बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया था। जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें भूरा सन ऑफ यामीन नाम का एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से जहा घायल हुआ है तो वही उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से तमंचा कारतूस एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है दोनों का लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है और यह बुढ़ाना थाना क्षेत्र से वांछित भी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =