उत्तर प्रदेश

Budaun-14 साल की भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म

Budaun इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना को अंजाम दिया। उसने अपनी 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी को पकड़ लिया गया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

मामला सोमवार शाम करीब पांच बजे का है। ग्रामीणों के मुताबिक 14 साल की किशोरी की मां अपनी भैंस चराने खेतों की ओर गई थी। घर पर किशोरी और उसकी छोटी बहन थी। तभी 35 साल का सगा चाचा घर में घुस आया। उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 

किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के कई लोग आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को घेर कर पकड़ लिया गया। पुलिस उसे थाने आई। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15097 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eight =