Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना कोतवाली टीम ने सलमान उर्फ पंडित की हत्या में दो गिरफ्तार किये

बुढ़ाना। बुढ़ाना पुलिस ने गांव मंदवाडा में बीती मंगलवार की देर रात हुई सलमान उर्फ पंडित की हत्या में नामजद हुए दो हत्यारों को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार के दिन बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल द्वारा गठित की गई टीम ने चंद घंटों में ही वांछित बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में अभियान चलाते हुए दो बदमाशों को बायवाला चौराहे से उस समय मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान पकड़ा

जिस समय दोनों कहीं और भागने की तैयारी में बस की इंतजार कर रहे थे। पुलिस की इस टीम का नेतृत्व एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने किया।

जिसमें उप निरीक्षक नरेश भाटी, हैड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल रोहित और महिला कांस्टेबल नीशू थे। इस टीम ने जिन बदमाशों को पकड़ा उन्होंने अपने नाम सुएब पुत्र शानू और फिरोज पुत्र मेहरदीन उर्फ मेहरु निवासीगण ग्राम मंदवाडा कोतवाली बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर बताए हैं।

पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ने बीती मंगलवार की देर रात गांव मंदवाडा में सलमान उर्फ पंडित की पेट में कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर मृतक सलमान उर्फ पंडित की हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद की। पुलिस ने दोनों को जेल भेजकर तीसरे हत्यारे की भी तलाश शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव मंदवाडा निवासी सईद उस्मानी के लगभग २६ वर्षीय पुत्र सलमान उर्फ पंडित उस्मानी की गांव के ही सुऐब व अन्य युवकों ने मजदूरी के रुपये मांगने पर कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =