बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला करबला रोड पर एआईएमआईएम की बैठक सम्पन्न
बुढ़ाना। बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला करबला रोड पर मुहम्मद अरशद के मकान पर एआईएमआईएम की एक मीटिंग हुई। जिसमें मजलिस की नीतियों पर और मजलिस के प्रोग्रामों पर चर्चा हुई।
जिसमें बहुत से लोगों ने अपने अपने विचार रखे। राशिद अजीम ने सभी लोगों को पार्टी की नीतियां समझाई और सभी लोगों को मजलिस के मेंबर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
मीटिंग में दर्जनों युवाओं ने मजलिस की सदस्यता ली। मीटिंग में बुढ़ाना नगर कमेटी के नगर अध्यक्ष रिहान जिया, एडवोकेट मुहम्मद आबाद कुरैशी, सरफराज उर्फ चांद काजी, खालिद, हारून, शोएब, आजम फारुकी, शाहनवाज और नासिर फारुकी ने पार्टी मीटिंग में अपने अपने विचार रखे।
मीटिंग में मोहम्मद अरशद, जावेद राणा, फारूक अहमद, मोहम्मद उस्मान, हाजी इलियास, मोहम्मद इरफान, फुरकान अहमद, मोहम्मद असलम, असलम मिस्त्री, मोहम्मद शौकीन, अनीस अहमद, असलम अली, आमिर अहमद, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद रिजवान मोहम्मद राशिद मोहम्मद, दानिश, इमामुद्दीन और इसरार अहमद आदि लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस पार्टी की मीटिंग की अध्यक्षता हाजी हाफिज शेरदीन ने की। मीटिंग में मोहम्मद अरशद, गुलजार अहमद, मोहम्मद उस्मान और जावेद राणा को पार्टी की कमेटी में शामिल किया गया।

