Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और किसानों ने 7 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा

मुजफ्फरनगर। तीन कृषि विधेयक के रूप मे भाकियू कार्यकर्ताओ ने तहसील सदर मे धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।

इस दौरान भाकियू से जुडे अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाकियू हाईकमान के निर्देश पर भाकियू कार्यकर्ताओ ने आज तहसील सदर मे धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। भाकियू द्वारा सौपे गए 7 सूत्रीय ज्ञापन मे सरकार द्वारा लाये गये तीनो कृषि अध्यादेश वापस करने की मांग की।

एम.एस.पी. पर कानून बने। जनपद मु.नगर मे समस्त गन्ना भुगतान जो बकाया है वह तुरन्त किया जाए। कोर्ट के आदेशानुसार 14 दिन से भुगतान विलम्ब होते ही उसका ब्याज सहित भुगतान हो। बिजली की बढी हुयी दरें तुरन्त वापस ली जायें। पुराने किसानो के ट्रेक्टर एन.जी.टी.अनुसार अवैध है जिन्हे उस दायरे से बाहर किया जाये।

यूबवैल हेतू रसीद करने के बाद भी अभी तक सामान नही मिल रहा है अति शीघ्र सामान उपलब्ध कराया जायें। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी शक्ति सिंह विकास शर्मा, संजीव त्यागी, मांगेराम त्यागी, गोरव गुप्ता, शहीद आलम, राशिद कुरैशी सहित सैकड़ों किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि देशभर मे कृषि विधेयक के विरोध मे किसान संगठनो द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उल्लेखलनीय है कृषि कानूनो के खिलाफ पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से किसानो का प्रदर्शन जारी है। किसान संगठनो की कडी मे भाकियू द्वारा कृषि विधेयक का विरोध जारी है।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गाजीपुर बार्डर पर मौजूद है। भाकियू के प्रदर्शन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तहसील सदर,कचहरी तथा नगर के विभिन्न चौराहो पर पुलिस बल तैनात रहा।

एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,इंस्पैक्टर कोतवाली योगेश शर्मा,इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी,इंस्पैक्टर नई मन्डी अनिल कप्परवान आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट रहे तथा क्षेत्र मे भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते रहे।

सुरक्षा व्यवस्थाओ के मददेनजर नगर के विभिन्न मुख्य चौराहों तथा कचहरी मे अर्धसैनिक बलो के जवान मुस्तैद रहे। डीएम-एसएसपी अधिनस्थो से फोन पर जानकारी लेते रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =