उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर काजी जैनुल आबदीन ने कोरोना नियमों के तहत नमाज अदा करने की अपील की

बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते योगी सरकार ने सख्ती के साथ सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। आगामी ईद उल अजहा पर ईदगाह स्थलों पर ईद की नमाज अदा नहीं की जा सकेगी और नहीं खुले स्थान पर कुर्बानी की जा सकेगी।

जिला प्रशासन ने इसके लिये मुस्लिम धर्म गुरुओं, उलेमाओं, मौलवियों से सहयोग की भी अपील की है। हालांकि बुलंदशहर के शहर काजी ने भी वीडियो जारी कर कोरोना के चलते ईद पर घरों में ही नमाज अता करने, खुले में कुर्बानी व मलबा (खाल, ओजड़ी, हड्डी) न डालने की जनपद के मुस्लिमों से अपील की है।

कोरोना की तीसरी लहर पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है किसी भी धार्मिक स्थल पर एकत्र होने वाली भीड़ से कोरोना की खेलने की संभावनाओं के चलते इस बार ईद की नमाज अता करने वाले अकीदतमंदों की भीड़ को रोकने की कवायद शुरू कर दी है।

कुछ देर पहले बुलंदशहर के शहर काजी जैनुल आबदीन ने अपना वीडियो जारी किया है। वायरल वीडियो में शहर काजी जैनुल आबदीन ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के सभी लोग ईद की नमाज ईदगाह में न करें तथा अपने मोहल्ले की मस्जिदों एवं बड़े घरों में भीड़ एकत्रित न करते हुए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर अपने घरों में ही नमाज अदा करें। ईद पर्व को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा खुले स्थान पर कुर्बानी न करने, मास, खाल व अवशेष भी खुले स्थान पर न डालने, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की गयी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21956 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − one =