वैश्विक

California: हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, लिखें खालिस्तान समर्थक नारे

California नेवार्क में एक हिंदू मंदिर की बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक स्लोगन लिखे गये हैं. इस मंदिर में तोड़फोड़ भी की गई है. नेवार्क पुलिस ने घटना की जांच का आश्वासन दिया है. इस संबंध में न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है. इस मंदिर के दीवार की तस्वीर भी शेयर की गई है. इस घटना की तस्वीरें अमेरिका के हिंदू-अमेरिकन फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और लिखा है कि खालिस्तानियों ने कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर वासना संस्था को निशाना बनाया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संस्था ने सोशल मीडिया पोस्ट में जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, खालिस्तानियों ने मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हैं. इस संबंध में जानकारी नेवार्क पुलिस के साथ-साथ सिविल राइट्स अधिकारियों को भी दी गई है. मामले की जांच जारी है. हिंदू-अमेरिकन फाउंडेशन की ओर से कहा गया है कि इस घटना की जांच पुलिस हेट क्राइम मानकर करे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 13 =