वैश्विक

Canada: ग्रेटर टोरंटो इलाके में ही कई हिंदू मंदिरों में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाए

Canada हिंदू मंदिर अचानक चोरों के निशाने पर आ गए हैं. बीते दो-तीन महीनों के दौरान ग्रेटर टोरंटो इलाके में ही 6 हिंदू मंदिरों में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं, जिनको लेकर कनाडा में रहने वाला हिंदू समाज चिंतित भी है और नाराजगी भी है. 

सूत्रों के मुताबिक भारतीय उच्चायोग के अधिकारी भी इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों के साथ सम्पर्क में हैं. साथ ही मामले पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कनाडा सरकार के साथ भी सम्पर्क में हैं.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ महीनों के दौरान मंदिरों में चोरी की 5 घटनाएं तो ग्रेटर टोरंटो इलाके के पील क्षेत्र में दर्ज की गई हैं. वहीं एक घटना हैमिल्टन में दर्ज की गई है. सभी घटनाओं में जहां दान पात्र को निशाना बनाया गया वहीं कुछ घटनाओं में देवी देवताओं की मूर्तियों के आभूषण भी चुराए गए.

 

 

हिंदू मंदिरों में घटनाओं का यह सिलसिला नवम्बर 2021 से शुरू हुआ.घटनाओं का सिलसिला ब्रम्प्टन के हिंदू सभा मंदिर और जगन्नाथ मंदिर में चोरी की वारदात से हुआ.

चोरी की वारदातें जनवरी 2022 में और बढ़ी और हिंदू हैरिटेज सेंटर, मिसिसॉगा, मां चिंतपूर्णी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, हैमिल्टन मंदिर में भी चोरी की वारदातें हुई हैं. इन घटनाओं के पर दर्ज शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है. लेकिन अभी तक इन मामलों को सुलझाया नहीं जा सका है. 

पुलिस ने हिंदू मंदिरों के आसपास सुरक्षा और गश्त बढ़ा दी है. फिलहाल मंदिरों में हुई घटनाओं को हिंदू समुदाय के खिलाफ की गई कार्रवाई के बजाए धन चुराने के लिए हुई वारदातों के तौर पर ही देखा जा रहा है. लेकिन फिर भी यह घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली ज़रूर हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =