पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के टूमना और रेड्डी गांव में गोले बरसाए
कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने कई गांव को निशाना बनाते हुए गोले दागे। इस दौरान कई घरों को नुकसान पहुंचा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के ही पुंछ के मेंढर सेक्टर में भी गोलाबारी की थी। इस गोलाबारी में एक जेसीओ भी घायल हुए थे। जिन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के टूमना और रेड्डी गांव में शुक्रवार शाम गोले बरसाए। इस दौरान गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire at Tumna village and Riddi village along the Line of Control (LOC) in west Kupwara today. pic.twitter.com/uyEgZ0H4Ek
— ANI (@ANI) October 25, 2019
उधर पुंछ जिले कि मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय पोस्टों को निशाना बनाया। इस गोलाबारी में भारतीय सेना एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी कई चौकियों को तबाह कर दिया।सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार तड़के तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। इस दौरान भारतीय सेना की 8 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात जेसीओ महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तंगधार सेक्टर के बलखड़िया इलाके के रमा पोस्ट को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार दोपहर बाद एक बजे भारी गोलाबारी शुरू कर दी। रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान गोला लगने से हमीदा शाह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अचानक शुरू हुई गोलाबारी का सेना ने भी करारा जवाब दिया।
