ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व.बाबू बालेश्वर लाल की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई
भोपा (मुज़फ्फरनगर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व.बाबू बालेश्वर लाल की ३४ वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पत्रकारों को कोरोना से बचाव के लिये उचित सलाह देते हुए इम्युनिटी किट वितरण की गई।
कार्यक्रम का सुभारंभ सर्व प्रथम स्व.बाबू बालेश्वर लाल के चित्र सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की गयी । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहिताश कुमार वर्मा ने कहा कि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव पहला लक्ष्य है सावधान व सतर्कता के साथ अपने दायित्वों को अंजाम दें समय पर कोरोना की वेक्सीन लगवायें पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिये एकजुट रहें
आदर्श पत्रकारिता समाज के लिये प्रेरक रही हैं । मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमित राठी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव ज़रूरी है सरकार द्वारा सभी सम्भव प्रयास जारी हैं सकारात्मक पत्रकारिता समाज को दिशा प्रदान करती है।
कार्यक्रम में पत्रकार प्रेम सागर ,गय्यूर मलिक,शाइम हसन ने कहा कि पत्रकार एकजुटता के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़े तथा चुनोतियाँ का डटकर सामना करें।
कार्यक्रम में पत्रकार संजय राठी, विकास कर्णवाल,रजनीश शर्मा,शहज़ाद साबरी,नूर मोहम्मद,नरेन्द्र बालियान, अमजद काजी, वेदपाल कपासिया, कमल वालिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार काज़ी अमजद अली ने किया।

