Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाजसेवियों के बीच पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, की प्रशंसा

मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना जैन तीर्थ क्षेत्र पर कपिल देव अग्रवाल, कौशल विकास राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनमंच के संयोजक निशांक जैन के नेतृत्व में प्रमोद मित्तल, नीरज गुप्ता, अनुराधा वर्मा, शशि शर्मा, कुलदीप गुप्ता, नईम चांद, अनमोल जैन, रत्नेश जैन पधारे।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स), महामंत्री, राजकुमार जैन (नावला वाले), उपाध्यक्ष पंकज जैन (गांधी टैंट हाउस), शशांक जैन, संजय जैन राजीव जैन, (नावला वाले)रोहित जैन अप्पू, ग्राम प्रधान वहलना चौधरी गुलाब सिंह एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ साथ अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

तदुपरांत मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा क्षेत्र पर चल रही कम्युनिटी किचन का अवलोकन किया तथा भोजन की गुणवत्ता परखी। कोविड-१९ से ग्रस्त रोगियों की इस भोजन व्यवस्था को देखकर मंत्री जी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं प्रबंध समिति द्वारा किए जा रहे इस पावन पुनीत कार्य की सराहना की।

राजकुमार जैन महामंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड-१९ जैसी राष्ट्रीय आपदा के समय पूरे समाज का यह दायित्व है कि जिस से जो बन पड़े अपनी ओर से एक दूसरे की मदद करें।

कोविड-१९ को दृष्टिगत रखते हुए श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना मुजफ्फरनगर ने ऐसे मुजफ्फरनगरवासियों के लिए पहल की है जो कोविड-१९ से संक्रमित हैं और डॉक्टर की निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं एवं उनके यहां भोजन पकाने की व्यवस्था नहीं है प्रबंध समिति प्रतिदिन शुद्ध सात्विक भोजन घर-घर पहुंचा रही है।

भोजन प्राप्त करने हेतु अपनी आरटीपीसीआर या एंटीजन रिपोर्ट, घर के सदस्यों की संख्या, मोबाइल नंबर, व घर का पता, मोबाइल नंबर 7520153156 पर व्हाट्सएप पर भेजना होगा। यह भोजन व्यव्स्था नियमित रूप से चलाई जा रही है प्रतिदिन सुबह शाम का भोजन पात्र व्यक्तियों के घर-घर पहुंचाया जा रहा है ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 7 =