मुजफ्फरनगर में अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यालय पर शिक्षा की देवी माता सावित्री बाई फुले की मनाई जयंती
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के टाऊन हाल स्थित कार्यलय पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका, शिक्षा की देवी माता सावित्री बाई फुले की 187 वीं जयंती मनाई गई।
जिसमें उनके चित्र पर माला अर्पित कर उनके जीवन काल पर प्रकाश डाला गया।मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि शिक्षा की देवी माता सावित्री बाई फुले ने दबे कुचले समाज को आगे बढ़ाने का काम किया।
वहीं उन्होंने देश की प्रथम महिला शिक्षका के रूप में महिलाओं को शिक्षित करने का काम किया। जिसकी वजह से उन्हें बहुत समाजिक यातनाएं व उत्पीड़न से गुजरना पड़ा।
लेकिन उन्होंने हार नही मानी और देश की महिलाओं को उनके हक अधिकार दिलाने का बीड़ा उठाया और उन्हें सामाजिक हक दिलाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि हमें भी एकजुट व जागरूक होकर समाज हित में कार्य कर उनके बताये सदमार्ग पर चलना चाहिए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, जिला सचिव राम सिंह पाल,प्रभारी रामनिवास प्रजापति एडवोकेट, प्रभारी श्याम सुंदर प्रजापति,मंडल उपाध्यक्ष अजय सैनी, मोर्चा नेता अंकुर प्रजापति, कमल गौतम, श्यामलाल प्रजापति,प्रमोद प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

