उत्तर प्रदेश

Chandauli: सीएमओ कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ अनूप कुमार की सोमवार की सुबह अचानक मौत

Chandauli  सीएमओ कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ अनूप कुमार (55) की सोमवार की सुबह अचानक मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर राय, सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। वहीं इसकी सूचना परिजनों को मोबाइल के जरिये दी गई। जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और वे घर से जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ अनूप कुमार पिछले डेढ़ वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। वह जिला मुख्यालय पर ही कमरा लेकर अकेले रहते थे। रविवार की रात भोजन के बाद सोए थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। सुबह उनकी गाड़ी का ड्राइवर उनको चाय देने गया तो जगाने पर शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। 

ड्राइवर ने इसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगल किशोर राय को दी। डिप्टी सीएमओ की मौत की सूचना पर तत्काल सीएमओ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी वहां पहुंच गए। हार्ट अटैक के चलते मौत की आशंका जताई जा रही है। 

सूचना के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सकलडीहा सीएचसी के प्रभारी संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना देते हुए उनके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएमओ अनूप कुमार गोरखपुर के निवासी थे। उनकी पत्नी भी देवरिया जिले के पडरौना में सरकारी सेवाएं दे रही हैं। डिप्टी सीएमओ के पास दो पुत्रियां एवं एक पुत्र भी है। सभी लोग चंदौली के लिए रवाना हो गए हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =