News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आबकारी विभाग ने चलाया अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आबकारी आयुक्त के आदेशों एवं जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में आबकारी निरीक्षकों द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवम बिक्री के रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रताल खादर के संदिग्ध स्थलों/जंगलों में दबिश की कार्यवाही की गयी। आबकारी आयुक्त के आदेशों एवम जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में आबकारी निरीक्षकों द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवम बिक्री के रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रताल खादर के संदिग्ध स्थलोंध्जंगलों में दबिश की कार्यवाही की गयी।  आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में टीम द्वारा अवैध मदिरापान/अन्य राज्यों की मदिरा/राजस्व क्षति को रोकने के उद्देश्य से फार्म हाउसों का निरीक्षण किया गया।
कूडाघर की समस्या से निजात दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)ग्राम तिगाई में खतौली नगर पालिका ने कूड़ाघर बनाया है जिससे गांव में गंदगी व असहनीय दुर्गन्ध , मक्खी आदि फैल गई हैं! आज भाजपा नेता राजू अहलावत को गांव वालों ने समस्या से अवगत कराया। राजू अहलावत ने कहा कि कूड़ाघर बन्द करो नही तो जल्दी ही तिगाई, सरधन, मिबारिक, भंगेला, सटेडी, लोहड्डा, टबिता, मढ़, खेड़ी, दुधली, नंगली सहित दो दर्जन से अधिक क्षेत्र के गाँवो की पंचायत करके आगे की रणनीति बनाई जायेंगी! गांव को गंदगी, दुर्गंध आदि में नही रहने देंगे!!
जिंप अध्यक्ष ने किया टैबलेट और मोबाइल का वितरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश में अध्ययन कर रहे युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश टैबलेट एवम् स्मार्ट फोन वितरण योजना के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर योगा एवं स्वास्थ्य विज्ञान महाविद्यालय मुजफ्फर नगर में छात्र छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने स्मार्ट फोन वितरीत किये । लगभग ३७ छात्र एवं छात्राएं इस योजना के लाभ से लाभान्वित किये गए । जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा एवं विश्व स्तरीय तकनीक के अनुरूप बढ़ने का समय है छात्रों को सकारात्मक विचार एवं लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा ।केंद्र और राज्य सरकार छात्रों के चहुमुखी विकास के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है और इसी के अंतर्गत शिक्षा के उत्थान के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की जा रही हैं। कार्यक्रम को प्रबंध  अरुण खंडेलवाल प्राचार्य  अरविंद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर प्रमोद कुमार तिवारी ,प्रवीण कुमार सदस्यगण प्रबंध समिति ,सुनील गोयल  ,रामकुमार शर्मा जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,  रविन्द्र सिंह सहकारिता प्रकोष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे ।
सनातन धर्म इण्टर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्यवक्ता पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) कुलदीप कुमार आईपीएस रहे।इस कार्यक्रम में टीएसआई इंदरजीत सिंह ने छात्रों व छात्राओ को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राहुल कुमार ने किया। इस अवसर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम संयोजक श्री मुकुल  दुआ जी ने छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स को शपथ ग्रहण भी कराया गया. प्रधानाचार्य श्री सोहन पाल जी ने ट्रैफिक पुलिस का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल मित्तल, मुजफ्फर अली, कुंदन कुमार व राजबल का विशेष सहयोग रहा।
डग मग करे जिसके जीवन की नैया उसके लिए पतवार गीताMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचलित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि जीओ गीता परिवार द्वारा जिला कारागार में गीता जी के षष्ठम अध्याय का पाठ किया तथा साथ-साथ आदर्श कॉलोनी में शाम को श्री सुन्दर लाल अग्रवाल जी के सौजन्य से गीता जी के पाठ का आयोजन कराया गया। 
ज्ञातव्य है कि गीता जी के एक अध्याय का पाठ रोजाना किया जा रहा है। इसी क्रम में सर्व प्रथम गणपति वंदना, नमो भगवते वासुदेवाय, श्री कृष्ण कृपा अमृत का पाठ, अष्टदाश गीता पाठ व पंचम अध्याय के पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजय गर्ग ने गीता जी के विषय में बताया कि अपने उत्थान एवम कल्याण के लिए अपने आपको जागरूक रखना तथा अपना मित्र बनना शत्रु नहीं इस अध्याय की महत्व पूर्ण प्रेरणा ध्यान में शरीर का आसन बैठने की स्थति तथा भीतर मन की एकाग्रता ध्यान का नियमित अभ्यास उसमे आने वाली बधओ का समाधान ध्यान का स्वरुप स्थिति परीणाम लाभ सब कुछ इस अध्याय में 
इसी प्रकार आदर्श कॉलोनी मुजफ्फरनगर में श्री अजय कुमार गर्ग जी ने बताया कि संतुलित सयमित जीवम की प्रेरणा स्वरूप युक्त आहार बिहार, व्यवहार सोना जागना व्यवहारिक जीवन की विश्व वंदनीय प्रेरणा ध्यान योग में स्थिति जीवन में अक्षय सुख के साथ साथ व्यवहारिक में सर्वत्र सब में भगवत दर्शन के माध्यम से वीश्विक सदभाव ओर सबके सुख दुख को अपना मानने की आत्मीयता से मानवीय संवेदनाओं की जागृति अंत में भजनो की श्रृंखला में   श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हरे रामा हरे कृष्णा,तुम हमारे हो प्रभु जी, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है,मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है,गोविन्द मेरो है गोपाल मेरो है, बाबा ने बुलाया में दौड़ा चला आया,कभी श्याम बनके कभी राम बनके, मेरे अंगना में आ नंद लाला, तू इतना न कर श्रंगार, भक्तो के घर भी आया करो,एक झोली में फूल खिले हैं, जग में सुन्दर है दो नाम,  सदा सर पर तेरा हाथ रहे, आदि भजनों का वर्णन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर से अजय कुमार गर्ग, सुभाष गोयल,पवन सिंघल,राजेश वर्मा, शैलेंद्र किंगर,रामवीर सिंह, अजय गुप्ता अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गोयल, सुभाष गर्ग, अमित,राहुल संतोष  सतीश गर्ग,मीनाक्षी गर्ग, मधु गर्ग मीरा , रेखा ,  शीला सिंह राधा गौतम आदि का सहयोग रहा।
निःशुल्क योग साधना शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में जिले के समस्त पदाधिकारियों  की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने, योग साधना को  और अधिक प्रभावी बनाने तथा अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
      जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि संस्थान के निर्देश अनुसार पदाधिकारियों को योग कक्षाओं का नियमित निरीक्षण करना ,योग मंजरी पत्रिका का घर-घर वितरण करना, ताकि योग का प्रचार प्रसार हो सके, योग कक्षाओं में योग केन्द्रों का प्रभावी  संचालन आदि भारतीय योग संस्थान की प्राथमिकता रही है । हमारे पास जो लोग योग साधना करने के लिए आते हैं उनका उद्देश्य अपनी बीमारी को ठीक करना होता है इसीलिए योग शिक्षकों का दायित्व बनता है कि योग साधकों की  समस्याओं को देखते हुए उनके निदान हेतु उपयुक्त आसन और प्राणायाम करवाएं तथा खड़े होकर देखते रहे अगर कोई साधक आसन ठीक से नहीं कर पा रहा है तो उसको ठीक करवाने का प्रयास करें। योग शिक्षक यज्ञ आर्य ने कहा कि योग एक सुखी जीवन जीने की कला है। योग करने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही साथ व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास भी होता है ।
   कार्यक्रम अध्यक्ष योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारतीय योग संस्थान रोहिणी नई दिल्ली में संपन्न हुए तीन दिवसीय अखिल भारतीय योग प्रशिक्षण शिविर में निर्णय लिया गया है कि सभी जिला प्रधान प्रत्येक माह अपने जिले की बैठक अवश्य ले और समय-समय पर क्षेत्रीय प्रधान तथा क्षेत्रीय मंत्रियों को अपने क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए प्रेरित करते रहे। इसी प्रकार प्रत्येक केंद्र प्रमुख भी अपने योग साधकों की मासिक बैठक लेकर उनमें योग के प्रति विश्वास पैदा करें। भारतीय योग संस्थान की विश्व प्रसिद्ध त्रैमासिक पत्रिका योग मंजरी को अधिक से अधिक घरों में पहुंचा कर योग के प्रचार प्रसार में सहयोग दें । उन्होंने बताया कि आज योग ही एक ऐसा माध्यम है जिसके नियमित अभ्यास से समाज को सही दिशा दी जा सकती है। आज समाज को योग की महती आवश्यकता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, राजमोहन गुप्ता ,केंद्र प्रमुख नीरज बंसल, यज्ञ दत्त आर्य ,यशपाल बरवाला, डॉ आशीष मिश्रा ,रजनी मलिक आदि संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे
राष्ट्रीय हिंदू शाक्ति संगठन ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन मुजफ्फर नगर द्वारा  सात सदस्य प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक ज्ञापन जिला अधिकारी को प्रेषित किया गया ज्ञापन संजय अरोरा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व मे जिला अधिकारी  से   ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के सामने  एवम् धार्मिक स्थल में ही मीट की दुकानें बिना परमिशन  के अवैध रूप से चल रही है तथा उन्होंने सरकारी सम्पत्ति पर अवैध निर्माण का आरोप भी लगाया। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा पूर्व में भी  एक ज्ञापन के मांग की गई थी। मांग पत्र में मुख्य रूप से सात सदस्य प्रतिनिधिमंडल में   ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संजय अरोड़ा श्रीमती सरिता शर्मा अरोड़ा प्रवीण जैन सोनू महेश्वरी संजय गोस्वामी  शिवपाल सिंह राजकुमार गर्ग  प्रमोद वर्मा अ आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्र धर्म जागृति अभियान के अंतर्गत  भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मसूंरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान में राष्ट्र धर्म जागृति अभियान के अंतर्गत  भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को स्वामी यशवीर महाराज और ब्रहाचारी मृगेन्द्र नें संबोधित किया और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प कराया कार्यक्रम आयोजक अरविन्द कुमार, संचालन अनिल कुमार ने किया सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।।
गन्ने का दाम न बढ़ाना कसानों के साथ अन्याय
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि महंगाई नियंत्रण के नाम पर गन्ने के दाम न बढ़ने देना किसानों के साथ अन्याय है। प्रदेश सरकार को हरियाणा के दाम ३८६ और पंजाब में किसानों को मिल रहे दाम ३९१ प्रति क्विंटल पर ध्यान देने की जरूरत है। गन्ने का पर्याप्त मूल्य नहीं बढ़ाया तो किसान चुप नहीं बैठेंगे।
गांव करोदा महाजन में चौधरी धर्मवीर सिंह मलिक के आवास पर आंदोलन जन कल्याण की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि एक क्विंटल गन्ने से कम से कम १० लीटर एथेनॉल बनता है और गन्ने के जूस से बनने वाले एथेनॉल की कीमत ६५.६० रुपये है, जिसको चीनी उद्योग के दबाव में २०२३-२४ के लिए और बढ़ाने की तैयारी थी, लेकिन केंद्रीय, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्रालय ने सात दिसंबर से गन्ने के रस से बनने वाले एथेनॉल उत्पादन पर ही रोक लगा दी है।
उन्होंने कहा कि इस सीजन चीनी मिल मालिकों ने जितने चीनी के दाम बढ़ा दिए हैं, सरकार को कम से कम उसी अनुपात में गन्ने के दाम बढ़ाने चाहिएं। सरकार को चेताते हुए कहा कि अधिकारियों की सलाह और पूंजीपतियों के दबाव में किसानों के साथ नाइंसाफी पर वह चुप नहीं बैठेंगे। मौजूद किसानों ने एक सुर में ४५० रुपये गन्ना मूल्य की मांग की।
एनसीआर के भट्ठा मालिकों को तत्काल मार्च से जून कोयला अनुमति देने की अपनी मांग को भी दोहराया। बैठक की अध्यक्षता महिपाल प्रधान और संचालन ऋषि पाल ने किया। इस मौके पर करणवीर प्रधान, उदयवीर प्रधान, योगिंदर, कृष्णपाल कुरावा, राधेश्याम खरड़, संसार सिंह, सत्येंद्र प्रधान, उमेश मलिक लांक, लाला कालूराम, देशपाल सिंह, राजकुमार, मेंगीद्र सिंह, जगत सिंह ठेकेदार, अशोक कुमार, श्याम सिंह, विश्वास राणा, प्रशांत राठी, प्रवेश मलिक मौजूद रहे।
महिला व बच्चों को किया जागरूक
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर अस्तित्व सामाजिक संस्था ने विकास खंड क्षेत्र के गांव लखनौती में कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मानवाधिकार के बारे में महिला व बच्चों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अस्तित्व संस्था की शादाब जहान ने कहा कि हर महिला का हिंसा मुक्त जीवन जीना उसका मानव अधिकार है। किसी भी महिला और युवती के ऊपर हिंसा नहीं होनी चाहिए। हम लोग अपने आसपास समाज में महिलाओं व युवतियों को जेंडर बेस्ड बैलेंस का सामना करते हुए देखते हैं। हम लोगों को उसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में महिला व किशोरियों को मानवाधिकार के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किशोरियों का आज के युग में शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। अगर किशोरी शिक्षित होगी तो वह अपने अधिकारों को पहचान सकेगी। उन्होंने बताया कि पहली बार १० दिसंबर १९४८ को यूएन ने मानवाधिकार घोषणा पत्र जारी कर व्यक्ति के अधिकारों का मुद्दा उठाया था। इसलिए इस दिवस को प्रत्येक वर्ष मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह वर्ष थीम एकता, सामाजिक-आर्थिक नवीनीकरण और राष्ट्र निर्माण का वर्ष भी है। कार्यक्रम में फिरदौस,भावना, कविता, शीतल, प्राची, किरण, बुलबुल, आरजू, अनीता आदि मौजूद रहीं।
 गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ममता साहित्यिक ग्लोबल अकदमी द्वारा कवित्री सपना अग्रवाल की अध्यक्षता मे काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन। गोष्ठी के प्रथम चरण में-ममता साहित्यिक ग्लोबल एकेडमी की संरक्षक आदरणीय सुशीला जोशी जी के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलित कर मांँ वाणी का आशीर्वाद लेकर सफल साहित्यिक परिचर्चा की गई। तथा साहित्य के उत्थान के लिए कई बातों को संज्ञान में लिया गया। तत्पश्चात द्वितीय चरण मे सफल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया ।गोष्ठी का संचालन आदरणीय योगेंद्र सोम जी के द्वारा किया गया। गोष्ठी में सुशीला जोशी, योगेंद्र सोम ,गुरेंदर सिह कोहली, सुनीता सोलंकी, के.डी.कौशिक, अनीता त्यागी, मीरा त्यागी आदि की उपस्थिति रही। मीडिया प्रभारी मुकुल दुआ का जो एक खूबसूरत व्यक्तित्व के धनी ,का स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें ममता साहित्यिक ग्लोबल एकेडमी का प्रचार और प्रसार मंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें साहित्यकारों की पुस्तके भेट स्वरूप दी गई। सुशीला जोशी जी की करूण कानन (खंडकाव्य), सपना अग्रवाल की बांसुरी, जो है मुझसा कही, सुनीता सोलंकी की सलमा रानी। सभी ने अपनी मुक्तक, गजल, गीत, से गोष्ठी को अत्यंत मनमोहक बना दिया।
छात्रों ने मारी बाजी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डीएवी पब्लिक स्कूल मेरठ की ओर से आयोजित वॉलीबाल और शूटिंग प्रतियोगिता में एसएफ डीएवी की टीम ने बाजी मारी। इसमें छात्रों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स स्टेट लेवल में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वॉलीबाल व १० मीटर एयर पिस्टल में प्रतिभाग क मेडल झटके। मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में वॉलीबाल अंडर १७ बालक में एसएफ डीएवी की टीम ने चंद्रनगर की टीम को ३-० से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। साथ ही शूटिंग अंडर-१४ में टीम स्वर्ण व अंडर-१७ में टीम स्वर्ण के साथ अर्थव शर्मा व अंतरिक्ष ने रजत, आरव शर्मा व तनीष गौर ने कांस्य पदक जीता। चंद्रशेखर राणा व उमा रानी ने बताया कि वॉलीबाल व शूटिंग के छात्रों का नेशनल लेवल के लिए चयन किया गया है, जिसका आयोजन जनवरी में किया जाएगा। प्रधानाचार्य एके मोहन ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान फरहान राणा, समीर, शाहनूर, वंश, काव्य, दिव्यांश, रोहित मौजूद रहे।
महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्नPriya
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हमारा परिवार सेवा संस्थान (रजि०) महिला मोर्चा की एक आवश्यक बैठक का आयोजन अहिल्याबाई चोक चर्च मार्किट पर किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री अमित अग्रवाल उर्फ बंटी व संचालन समाजसेवी अंग्रैजपाल सिघलं ने किया , प्रदेश महामंत्री अमित अग्रवाल उर्फ बंटी ने हमारा परिवार सेवा संस्थान (रजि०) महिला मोर्चा का गठन करते वर्तमान मे जिलाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रही शालिनी शर्मा को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष , राजरानी मित्तल को सहारनपुर मंडल प्रभारी, समाजसेवी पुष्पा रानी ठाकुर को सहारनपुर मंडल की संरक्षक  , अनिता चौधरी  मंडल उपाध्यक्ष , समाजसेवी प्रिया कुच्छल को जिलाध्यक्ष, अनिता त्यागी जिला वरिष्ट उपाध्यक्ष, सोनिया अग्रवाल जिला महामंत्री, रूबी गुप्ता काशीराम कालोनी खाजापुरं इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया , इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को तिरंगा पटका पहनाकर स्वागत किया गया ओर मिठाई खिलाते हुए शुभकामनाएं दी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रिया कुच्छल ने कहा कि हमारा परिवार सेवा संस्थान रजि० के प्रदेश महामंत्री अमित अग्रवाल उर्फ बंटी द्धारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गयी है उस पद की गरीमा का ध्यान रखते हुए पुरी निष्ठा के साथ पद के दायित्व का निर्वहन करूंगी ओर संगठन के हित में कार्य करते हुए संगठन महिला मोर्चा को मजबूत करूंगी , इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश बारी ने सभी बहनों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। 
चिकित्सा शिविर का आयोजनMuzaffarnagar News
मीरापुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का न्यू रिलायंस पैथोलॉजी लैब एवं अथर्व हॉस्पिटल द्वारा सिद्ध पीठ पंचमुखी महादेव मंदिर सम्भालेहड़ा मेंआयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो लोगों की निशुल्क जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गयी।
निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेरठ से पधारे नाक-कान-गला व को क्लियर इंप्लांट सर्जन डॉ० एम. के. तनेजा ने फीता काटकर किया।प्रत्येक वर्ष लगने वाले निशुल्क चिकित्सा शिविर में मेरठ मैडिकल कॉलेज से आये हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शितांशु सिंह व अथर्व हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ आलोक शर्मा ने शिविर में आये सैकड़ो लोगों की निशुल्क जांच की और निशुल्क दवाइयां वितरित की।इस दौरान डॉ. शितांशु सिंह ने  मीरापुर,जानसठ, सलारपुर, जटवाड़ा,बलीपुरा व मुझेड़ा आदि गांवों  से आये मरीजो को हड्डी संबधी रोगों तथा उनके उपचार के बारे में जानकारी दी।इस दौरान डॉ० एम. के. तनेजा ने कैम्प में आये मरीजों को जानकारी देते हुए कहा प्रत्येक मरीज को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए अपने घर के आसपास कूड़े को एकत्र नहीं होने देना चाहिए।शिविर के आयोजक न्यू रियांश पैथोलॉजी के एमडी मनोज कुमार ने लोगो को बताया कि शिविर में आए सभी लोगों को सभी जांचों में ५०त्न की छूट दी जाएगी साथ ही  गंभीर बीमारी वालों की सहायता भी की जाएगी।इस दौरान मुख्यरूप से डॉ. आलोक शर्मा,लाला नरेंद्र गर्ग कृष्णपाल सैनी, ग्राम प्रधान रिहान अंसारी, पंडित पंकज भारद्वाज  व गुडडू चौधरी आदि व्यवस्था बनाने में शामिल रहे।
किशोर की मौत
मीरापुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मीरापुर-भुम्मा मार्ग पर एक किशोर की बाइक अनियंत्रित होकर पेड से टकराने से किशोर की मौत हो गई।किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मीरापुर थानाक्षेत्र के गांव भुम्मा निवासी निवासी दिलशाद का पुत्र सुहैल (१४) बाइक से किसी काम से भुम्मा से  मीरापुर आया था काम निपटाने के बाद सुहैल वापिस गांव भुम्मा जा रहा था जैसे ही इसकी  बाइक भुम्मा रजवाहा पुल के निकट पहुंची तभी सामने से आये किसी वाहन को बचाने के प्रयास में इसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड से जा टकराई तथा पेड़ में सिर लगने से सुहैल गंभीररूप से घायल हो गया।दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को उपचार के लिए जानसठ अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक बाइक सवार किशोर ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
 निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ० हर्षवर्धन व पशु चिकित्सा अधिकारी लालू खेड़ी द्वारा वृद्धगो संरक्षण केंद्र बुडीनाकला का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी  अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के दिशा निर्देशन मे पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ० हर्षवर्धन व पशु चिकित्सा अधिकारी लालू खेड़ी द्वारा वृद्धगो संरक्षण केंद्र बुडीनाकला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल पर हरे चारे , पानी , तथा साफ सफाई की उचित व्यवस्था पाई गई, गौशाला में गौवशो हेतु १०० कुंटल भूसा संरक्षित किया गया व साथ ठंड से बचाव के लिए तिरपाल लगाए हैं। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा अधिकारी नावला डॉक्टर राजेंद्र सिंह के द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल नावला कोठी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान दो गोवंशो की चिकित्सा की गई बाकी सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। 
किसानो की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भाकियू कार्यकर्ताआें ने कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सम्बोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। जिसमें भाकियू कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याआें से अवगत कराया। 
   महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम सौंपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि हाल ही में संयुक्त किसान मोचार्द्य के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस सहित केन्द्र सरकार की जांच एजेंसियो द्वारा उन्हे कार्पोरेट समर्थक कृषि अधिनियमों को निरस्त करने की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर 13 महीने लंबे चले एतिहासिक किसान संघर्ष से संबंधित दर्ज मामलो मे फंसाने के लिए जानबूझकर किए गए अनुबंधित कार्यो की और खींचना चाहते हैं। इसके कारण हुए अपमान व पीडा से अवगत कराया। केंद्र सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव द्वारा हस्ताक्षरित लिखित पत्र के आधार पर एसकेएम के साथ एक समझौता किया था। जिसके आधार पर एतिहासिक किसान संघर्ष को स्थगित कर दिया गया था। पत्र मे स्पष्ट रूप से कहा गया था कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा की राज्य सरकारें किसान संघर्ष के सभी मामलों को वापिस लेने के लिए पूरी तरह से सहमत हैं। साथ ही पत्र मे केन्द्र सरकार और केन्द्र शासित प्रदेशां मे उसकी एजेंसियां और प्रशासन ने किसानो के संघर्ष से सम्बन्धित सभी मामलों को वापिस लेने की सहमति व्यक्त की थी। और अन्य सभी राज्य सरकारो से भी किसानो के संघर्ष के खिलाफ ऐसे सभी मामलों को वापिस लेने का अनुरोध करने की बात कही थी। ज्ञापन मे किसानो की विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया गया। ज्ञापन सौपने वालो मे भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, महासचिव श्यामपाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, संजय त्यागी उपाध्यक्ष, मोनू प्रधान ब्लॉक पुरकाजी, प्रमोद आदि विभिन्न कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 
 रालोद छात्र सभा का प्रदर्शनः बढाई जा रही फीस वापिस करने की मांग 
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा छात्रो की फीस वृद्धि के विरोध में रालोद छात्र सभा ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध व्यक्त किया। 
  राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा,मु.नगर के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में कचहरी परिसर में एकत्रित सैकडो छात्र-छात्राओं ने आज के प्रस्तावित इस धरने मे शिरकत की। धरनारत छात्र-छात्राओं का आरोप है कि मॉ शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों की फीस मे वृद्धि की जा रही है। जो कि उचित नही है। छात्रों का कहना है कि यदि फीस बढाई गई तो उन्हे आर्थिक परेशानी उठानी पडेगी। अतः सरकार को छात्रों की इस समस्या के प्रति गंभीरता से विचार करना चाहिए। कचहरी पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओ ने रालोद छात्र सभा के धरने का अपना समर्थन दिया। इस दौरान रालोद छात्र सभा के पदाधिकारी, भाकियू कार्यकर्ताओं सहित सैकडो छात्र-छात्राए मौजूद रहे।
 क्रांति सेना ने किया जोरदार समर्थन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर शाकंभरी विश्वविद्यालय द्वारा की गई फीस वृद्धि और छात्रों के उत्पीड़न के विरोध में छात्र छात्राओं द्वारा दिए जा रहे धरना प्रदर्शन में चौधरी शक्ति सिंह मण्डल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना के नेतृत्व में पहुँचकर उन्हें समर्थन दिया और गया चौधरी शक्ति सिंह ने कहा कि इससे बड़ी हीनता का विषय क्या हो सकता है जो देश का उज्जवल भविष्य का विश्वविद्यालय द्वारा फीस वृद्धि के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है, और छात्रों को न्याय के लिए भूख हड़ताल पर बैठना पड़ गया , चौधरी शक्ति सिंह ने शासनध् प्रशासनध् व जनप्रतिनिधियों से मांग की है की जल्द से जल्द छात्र छात्राओं की मांग मान कर उन्हें न्याय दिलाया जाय और छात्रों की भूख हड़ताल समाप्त कराई जाए। उन्होंने छात्रों को अश्वासन दिया कि क्रान्ति सेना तन मन धन से छात्रों के साथ हैं, इस अवसर पर क्रान्ति सेना मण्डल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार सेना देवेंद्र चौहान संजीव वर्मा संजय गोयल सचिन जोगी सुशील कुमार सन्नी वर्मा आदि साथ में उपस्थित रहे
भागवत कथा  एक जनवरी से 
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय देवभूमि ब्राहमण जनसेवा समिति के तत्वाधसान में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन दिनांक 01 जनवरी से 07 जनवरी 2024 तक राज पैलेस गुरूद्वारा रोड में किया जाएगा। 
  कथा व्यास शाश्वत जी भार्गव द्वारा संगीतमय भागवत सुनायी जाएगी। कथा की तैयारी हेतु समिति  पदाधिकारी अरूण शर्मा, श्रीमति रूचि शर्मा, विजय जोशी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, अविनाश शर्मा, अनुराग गौड, संजय मिश्रा, श्रीमति राजगीता शर्मा, श्रीमति रूकमणि शर्मा, प्रवीण कुमार, देवाशीष गौड के अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी कथा को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिसमें शैल शिखर सामाजिक संस्था देहरादून, देवभूमि ब्राहमण नारी शक्ति, श्री नर्वदेश्वर महादेव सेवा समिति, आदर्श मन्दिर देहरादून, द्वारिकामाई संगठन, संजय कालोनी, श्री हरिकथा आयोजन समिति आदि संस्थाए व्यवस्था बनाने मे जुटे हुए हैं। उक्त आशय की जानकारी उत्तराखंड प्रदेश महासचिव डा.अजय वशिष्ठ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मे दी गई है।   धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला मे 08 जनवरी 2024 को प्रातः 9 बजे हव न एवं दोपहर 12 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। 
कैदी की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बीमार चल रहे कैदी की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। कैदी अशोक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग तथा ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। 
  मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित निकटर्वी गांव शेरनगर निवासी अशोक पिछले कुछ समय से धोखाधडी के एक मामले में जिला कारागार मे सजायाफ्ता था। चर्चा रही कि जेल मे सजा काट रहा कैदी अशोक की अचानक तबियत बिगडने पर जेल प्रशासन द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। परन्तु उसने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया। कैदी अशोक की मौत की खबर जब जेल प्रशासन द्वारा परिवारजनो को दी गई तो परिवारजनो मे शोक छा गया। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। 
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + fourteen =