खेल जगत

Vijay Hazare Trophy : मैच के हीरो युजवेंद्र चहल रहे

Vijay Hazare Trophy  के फर्स्ट क्वार्टर फाइनल में  हरियाणा और बंगाल के बीच मुकाबला चल रहा है. हरियाणा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले खेलते हुए बंगाल की टीम ने 50 ओवर में 225 रन बनाया.

बंगाल की ओर से खेलते हुए शहबाज अहमद के अलावा और कोई भी खिलाड़ी अच्छा खेल नहीं दिखा पाया. शहबाज अहमद ने 118 गेंद खेलकर 100 रन बनाए, जिसमें चार चौका और चार छक्का शामिल है. हरियाणा की ओर से युजवेंद्र चहल ने अच्छी गेंदबाजी की और 10 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए.

बंगाल के 225 रन के जवाब में हरियाणा ने दो विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं और अभी 20 ओवर से ज्यादा का खेल शेष है. हरियाणा की तरफ से आउट होने वाले खिलाड़ी हैं युवराज सिंह और हिमांशु राणा. हरियाणा को जीत के लिए अभी 94 रन और बनाने हैं. आज के मैच के हीरो युजवेंद्र चहल ही रहे, जिन्होंने बंगाल की टीम को 225 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई.

हरियाणा की ओर से अंकित कुमार अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और अभी 82 रन पर खेल रहे हैं. उन्होंने 10 चौके और दो छक्के लगाए हैं. उनके बाद अशोक मेनारिया ने 39 रन बनाए हैं, जिसमें पांच चौके शामिल है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − six =